देश

UP Politics: NDA या I.N.D.I.A.,यूपी में लोकसभा में किसका चलेगा सिक्का, सर्वे रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला अनुमान

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में लगे हुए हैं. चुनाव को लेकर कम समय शेष रह गया है. ऐसे में सभी दलों के नेता कार्यकर्ताओं को बूस्ट करने में लगे हैं और अपने-अपने समीकरण साधने में जुटे हुए हैं. माना जाता है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है. इसीलिए यूपी में अधिक से अधिक सीटें हासिल करने का कोशिश हर राजनीतिक दल की है. जहां सत्तारूढ़ दल भाजपा ने इस बार यूपी लोकसभा की सभी 80 सीटें अपने नाम करने का दावा किया है तो वहीं विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन भी यूपी में अधिक से अधिक सीटें हासिल करने का दावा कर रही है. ऐसे में इस बार का लोकसभा चुनाव काफी दिलचस्प माना जा रहा है.

ऐसे में एक सर्वे रिपोर्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें चौंका देने वाला अनुमान सामने आया है. लोकसभा चुनाव से पहले टाइम्स नाउ नवभारत-ईटीजी ने यूपी में एक सर्वे कराया है, जिसके मुताबिक प्रदेश में अगर आज चुनाव होते हैं तो भी भाजपा अपने 80 सीटों वाले दावे पर खरा उतरेगी. यानी भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए को बड़ी जीत मिल सकती है, सर्वे की मानें तो एनडीए यूपी में 70-74 सीटें जीत सकती है. तो वहीं कांग्रेस-सपा नेतृत्व वाले ‘इंडिया’ गठबंधन के खाते में मात्र 4-8 सीटें ही आएगी. वहीं अन्य 0-4 सीटों पर जीत हासिल कर सकते हैं. अन्य में बसपा भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- UP Politics: जाम में फंसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक…अखिलेश यादव ने ली चुटकी, बोले- नहीं करते कोई काम

ऐसे में अगर इस सर्वे रिपोर्ट को देखा जाए तो यूपी में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी संख्या में एक बार फिर से सीटें मिलने जा रही हैं. यानी इस बार के लोकसभा चुनाव में एनडीए 2019 के चुनाव के मुकाबले इस बार अधिक सीटें हासिल कर सकती है. सर्वे के मुताबिक, हिन्दी पट्टी में अब भी एनडीए काफ़ी मज़बूत स्थिति में दिखाई दे रही है. इस तरह अगर सर्वे के इस रिपोर्ट को माना जाए, या अगर इस रिपोर्ट को सही माना जाए तो देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बनने जा रही है. हालांकि इंडिया गठबंधन दक्षिण भारत में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है. क्योंकि यहां पर भाजपा की स्थिति पहले से ही कमजोर है. फिर भी अगर इस सर्वे रिपोर्ट को मानें तो एनडीए गठबंधन की सरकार बनते ही नजर आ रही है और तमाम दावे करने वाली इंडिया गठबंधन को एक बड़ा झटका लग सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

10 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

49 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago