यूटिलिटी

रेलवे ने कैंसिल कर दीं ये ट्रेनें, क्रिसमस और न्यू इयर पर बना रहे हैं प्लान तो पहले देख लें लिस्ट

साल का आखिरी महीना चल रहा है. अब क्रिसमस और न्यू इयर की छुट्टियों में लोग घूमने का प्लान बनाने वाले है. लोग रेलवे से सफर करेंगे लेकिन आपको ये जानकारी होनी चाहिए की भारतीय रेलवे ने आज कई ट्रेनों को कैसिंल कर दिया है. जिससे आपकी यात्रा प्रभावित हो सकती है. अपने यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लगातार प्रयास में है. इसके साथ ही कई निर्माण कार्यों के माध्यम से नेटवर्क विस्तार का भी काम किया जा रहा है.

ऐसे ले सकते है कैंसिल ट्रेनों की जानकारी

इस तरह रेलवे समय समय पर कई बदलाव करती रहती है. इन बदलावों की जानकारी यात्रियों को अक्सर अलग-अलग रेलवे जोन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दे दिया जाता है. यदि आप भी रद्द की गई ट्रेनों की विस्तृत जानकारी पाना चाहते है तो भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर या अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से संपर्क कर सकते है. साथ ही रेलवे अधिकारियों की तरफ से दी गई जानकारी से आप अपडेट रहें.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: 84 सेकंड में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, ज्योतिषाचार्यों का दावा- देश के लिए संजीवनी और पीएम के लिए अति शुभ है ये मूहूर्त

रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द

बता दे कि ट्रैफिक ब्लॉक की स्थिति को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 23 दिसंबर, 2023 से शुरू होने वाली रोहतक-भिवानी-रोहतक ट्रेन सेवाओं को 21 जनवरी, 2024 तक रद्द करने का ऐलान किया है. साथ ही ट्रेन संख्या 04975, रोहतक-भिवानी ट्रेन और ट्रेन संख्या 04974 लगभग 1 महीने के लिए रद्द की गई है. रलवे ने ये फैसला ट्रैक रखरखाव और विकास कामों को समायोजित करने के लिए लिया गया है. यदि आप भी इन 1 महीनों में इस रूट पर यात्रा करने का प्लान बना रहे है तो ये जानकारी आपके लिए है. इसके साथ ही आपको बता दे कि आगामी नॉन-इंटरलॉकिंग रखरखाव कार्य के मद्देनजर, रेलवे अधिकारियों ने 28 से 30 दिसंबर, 2023 के बीच कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है.

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रद्द हुई ये ट्रेनें

वहीं रेलवे के बढ़ते नेटवर्क को देखते हुए यह आवश्यक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य रेलवे के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए चल रहे प्रयासों का हिस्सा है. जिसके चलते गाड़ी संख्या 19711, जयपुर-भोपाल रेलसेवा, दिनांक 28-12-23 को रद्द रहेगी.  गाड़ी संख्या 19712, भोपाल-जयपुर रेलसेवा, दिनांक 29-12-23 को रद्द रहेगी.  गाड़ी संख्या 12720, हैदराबाद-जयपुर रेलसेवा, दिनांक 27-12-23, 01-01-24 एवं 03-01-24 को रद्द रहेगी गाड़ी संख्या 12719, जयपुर- हैदराबाद रेलसेवा, दिनांक 29-12-23,03-01-24 एवं 05-01-24 को रद्द रहेगी.   गाड़ी संख्या 17019, हिसार- हैदराबाद रेलसेवा, दिनांक 02-01-24  को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 17020, हैदराबाद-हिसार  रेलसेवा, दिनांक 30-12-23 को रद्द रहेगी.  गाड़ी संख्या 20973, फिरोजपुर केंट-मंडपम रेलसेवा, दिनांक 30-12-23 को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 20974, मंडपम-फिरोजपुर केंट रेलसेवा, दिनांक 02-01-24 को रद्द रहने वाली है.

Dimple Yadav

Recent Posts

अब पाकिस्तान की बारी…! भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से दी मात

अब पाकिस्तान की बारी...! भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से दी मात

9 minutes ago

बंदूकें हारीं, कलम जीती..! जंगलों में गोलियां दागने वाले 7 पूर्व नक्सलियों ने SSC में ऐसे उड़ाया गर्दा

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 210 पूर्व माओवादियों में से 7…

14 minutes ago

लाइफ टाइम सेविंग्स न हो जाए बेकार’: जानिए जमीन खरीदते समय किन 7 सरकारी दस्तावेजों को चेक करना सबसे जरूरी

Property Buying Tips: जमीन खरीदना जीवन का बड़ा फैसला होता है, लेकिन कागजी जांच में…

30 minutes ago

रतलाम में सरकारी जमीन पर गांजे की खेती का खुलासा, 2948 पौधे जब्त; खेती करने वाले फरार

Ratlam Ganja Farming: रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर मक्का और कपास…

30 minutes ago

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

43 minutes ago