देश

ऐसी घटनाएं होती हैं क्योंकि बीजेपी ‘इनकी’ मदद करती है और पुलिस एक्शन नहीं लेती- भिवानी कांड पर बोले ओवैसी, नासिर-जुनैद के परिजनों से भी की मुलाकात

Bhiwani Double Murder: राजस्थान के भरतपुर जिले में पहाड़ी तहसील के घाटमीका गांव के रहने वाले नासिर और जुनैद के जले हुए शव गुरुवार को भिवानी के लोहारू में एक जली हुई बोलेरो में मिले थे. आरोप है कि इन दोनों का एक दिन पहले ही अपहरण कर लिया गया था. राजस्थान पुलिस ने परिवार के सदस्यों की ओर से दर्ज करवाई गई शिकायत पर नामजद पांच लोगों में से एक को गिरफ्तार किया है. वहीं इस मामले पर सियासत गरमाई हुई है.

भरतपुर के दो युवकों के अपहरण व हत्या के मामले में राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि राज्य की पुलिस ने इन युवकों की गुमशुदगी रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई नहीं की. ओवैसी घाटमीका गांव पहुंचे जहां उन्होंने मतृक जुनैद और नासिर के परिजनों से मुलाकात की. 

ओवैसी ने बीजेपी को घेरा

ओवैसी ने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाएं केवल इसलिए होती हैं क्योंकि बीजेपी इनकी मदद करती है. राजस्थान के दौरे पर पहुंचे ओवैसी ने अलवर जिले में कहा, ‘‘अगर राजस्थान पुलिस फौरन हरकत में आ जाती तो ये लोग सीमा पार नहीं कर पाते और ऐसी दर्दनाक घटना नहीं होती.” ओवैसी ने कहा कि एफआईआर में नाम हैं तो इन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाता.

औवेसी ने कहा कि आरोपियों का मानेसर से 150 किमी दूर आना और दोनों को बेतहाशा पीटना और बाद में उनके जले हुए शव व जली हुई कार मिलना यह एक दर्दनाक वाकया है. उन्होंने कहा कि ये घटनाएं सिर्फ इसलिए होती हैं क्योंकि भाजपा ऐसे संगठनों की मदद करती है, उनको ताकत देती है और इनकी सरपरस्ती करती है, जिसके कारण पुलिस और प्रशासन फौरन कार्रवाई नहीं करते हैं.

ये भी पढ़ें: MCD Mayor Election: केजरीवाल का गंभीर आरोप- एलजी ने SC में पक्ष रखने से रोका, सिसोदिया ने भी साधा निशाना- खुद को ‘बॉलीवुड का खलनायक’ समझते हैं LG

उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल मुसलमानों का मामला नहीं है, बल्कि उन सभी लोगों का है जो कानून के शासन और संविधान में विश्वास करते हैं. कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है वरना पुलिस, प्रशासन और अदालतों की जरूरत ही क्या रह जाएगी.’’

पुलिस के मुताबिक, युवक के परिजनों ने दी शिकायत में दावा किया है कि जिन लोगों ने नासीर और जुनैद का अपहरण किया वे बजरंग दल से जुड़े हैं. इसकी ओर इशारा करते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया कि अगर बीजेपी ऐसे ‘‘कट्टरपंथियों को पनाह’’ देती रहेगी तो यह देश के लिए ठीक नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

36 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago