खेल

IND vs AUS: भारतीय टीम पर बोझ बना ये बल्लेबाज! वेंकटेश प्रसाद ने साधा निशाना

Venkatesh Prasad slams KL Rahul in a series of tweets: वेंकटेश प्रसाद ने एक बार फिर खराब फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज केएल राहुल पर ट्वीट किए और दावा किया कि चयन में भेदभाव होता है. प्रसाद ने कुछ दिन पहले प्लेइंग-11 में राहुल के चयन में पक्षपात का आरोप लगाया था. राहुल के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में 17 रन पर आउट होने के बाद, प्रसाद ने ट्विटर पर सलामी बल्लेबाज़ की आलोचना की. दरअसल केएल राहुल पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं लेकिन फिर भी उन्हें बार-बार टीम में मौका मिल रहा है.

वेंकटेश प्रसाद ने साधा निशाना

केएल की तरह किसी और को अब तक इतने मौके नहीं मिले. यह भेदभाव स्पष्ट रूप से किसी भी खिलाड़ी के लिए बुरा हो सकता है. केएल में काफी क्षमता थी, लेकिन उसने प्रदर्शन नहीं किया और उसे फिर भी मौके दिए गए. प्रसाद ने केएल राहुल के लिए एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए उन पर बड़ा हमला बोला है. वैसे केएल राहुल को घेरने वाले इकलौते प्रसाद ही नहीं हैं, फैंस भी इस कर्नाटकी ओपनर को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: टीम इंडिया 262 पर ऑलआउट, अक्षर-अश्विन की साझेदारी ने उड़ाई कंगारुओं की नींद

भारतीय टीम पर बोझ बना ये बल्लेबाज!

टीम इंडिया में शुरुआती क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले केएल राहुल का खराब प्रदर्शन जारी है. राहुल टेस्ट क्रिकेट की पिछली 11 पारियों में सिर्फ 103 रन ही बना पाए है. हैरान कर देनेवाली बात तो यह है कि इस पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 23 ही रहा है. यह आंकड़े बताते है कि राहुल टीम इंडिया के लिए बोझ बनते है.

राहुल ने 2022 से खेले गए टेस्ट मैचों में 50, 8, 12, 10, 22, 23, 10, 2, 20 और 17 रन बनाए हैं और उन पर रन बनाने का दबाव बढ़ रहा है. उनके पास खुद को साबित करने के लिए एक और पारी है. दूसरी पारी में विफल रहने पर राहुल को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के सबसे बड़े दावेदार हैं. क्योंकि इन्फॉर्म बल्लेबाज शुभमन गिल की जगह टीम में राहुल को शामिल करने का फैसला गलत साबित होता दिखाई दे रहा है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

33 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago