देश

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा की मां ने सारनाथ पुलिस पर लगाया मामले में लीपापोती करने का आरोप, कहा पुलिस कर सकती है सबूत गायब

विमलेंद्र राय, वाराणसी

Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे आत्महत्या के मामले में उसकी मां मधु दुबे वाराणसी पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठा रही हैं. पहले समर सिंह की गिरफ्तारी में ढिलाई बरते जाने का आरोप लगाने के बाद अब मधु दुबे ने सारनाथ पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है. उनका आरोप है कि सारनाथ पुलिस आकांक्षा की आत्महत्या के मामले की लीपापोती में जुटी है. घटना के 15 दिन बीतने के बाद भी आकांक्षा के मोबाइल की जांच पूरी नहीं कर पाई है.

पुलिस कर सकती है सबूत गायब

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने आशंका व्यक्त की कि सारनाथ पुलिस आकांक्षा के मोबाइल से महत्वपूर्ण सबूत गायब कर सकती है. उन्होंने समर सिंह की गिरफ्तारी के दौरान भी महत्वपूर्ण सबूत न जुटाए जाने का आरोप लगाया. आकांक्षा की मां ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई. वहीं इस मामले में मधु दुबे की ओर से कानूनी लड़ाई लड़ रहे अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस रिमांड धारा- 306 के तहत रिमांड मांग रही है, जबकि हम लोगों ने कोर्ट में धारा- 302 के तहत रिमांड देने की दलील दिया. इस पर कोर्ट ने बहस करते हुए आदेश सुरक्षित रख लिया है.

इसे भी पढ़ें: जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह, कोर्ट में है तलाक का मामला

मां की शिकायत पर दर्ज हुई थी FIR

पुलिस ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने/मजबूर करने) के तहत मामला दर्ज किया है. इस चर्चित मामले में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की शिकायत पर इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इतने दिनों बाद भी मामला सुर्खियों में बना हुआ है.

वहीं आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में समर सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस ने उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था. यूपी पुलिस ने इस मामले में समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह को पकड़ने के लिए उसके खिलाफ ‘लुकआउट’ नोटिस जारी किया गया था. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस हिरासत में समर सिंह ने पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई राज खोले हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

3 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

40 minutes ago