खेल

IPL 2023: कौन हैं यश दयाल? इस युवा खिलाड़ी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा, एक दिन ‘दोस्त’ ही…

Yash Dayal, IPL: ‘बुरे वक्त की मार से कोई नहीं बच पाया है…’. आईपीएल 2023 के 13वे मैच में जो हुआ उसे देखकर हर किसी के मुंह से पहला शब्द निकला-अविश्वसनीय! इस मैच के आखिरी ओवर में क्रिकेट फैंस की सासें थम गईं थीं. क्योंकि आईपीएल के इतिहास में अब तक ऐसा कभी नहीं हुआ था. इस दौरान एक युवा खिलाड़ी ऐसा था जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया तो, एक खिलाड़ी वो भी है जिसके लिए हर किसी के मन में हमदर्दी है. वो दो खिलाड़ी हैं यश दयाल और रिंकू सिंह.

यश दयाल के बारे में अधिक जानने से पहले ये बता दें कि वो और रिंकू सिंह दोनों घरेलू क्रिकेट उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हैं और अच्छे दोस्त भी हैं. हालांकि आईपीएल में यश गुजरात और रिंकू केकेआर की तरफ से खेलते हैं.

रविवार को हाई वोल्टेज मुकाबले में रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 5 गेंद पर 5 छक्के जड़कर केकेआर को मैच जिता दिया. जहां रिंकू ने यह चमत्कार कर अपना नाम बना लिया, तो वहीं गेंदबाज यश दयाल के लिए ये हार गले का कांटा बन गया.

ये भी पढ़ें: Suhana Khan: रिंकू पर फिदा हुईं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, बोलीं- UNREAL, विश्वास नहीं होता, गॉर्जियस गर्ल अनन्या पांडे ने भी लगाई स्टोरी

कौन हैं यश दयाल?

प्रयागराज के रहने वाले यश दयाल लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर हैं. यश दयाल ने उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए142 किमी की रफ्तार से गेंदे फेंक कर अपने नाम का डंका बजाया था. आईपीएल में ये उनका दूसरा सीजन है. उन्हें आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 3.2 करोड़ रुपये खी मोटी रकम देकर खरीदा था. यश के लिए आईपीएल डेब्यू यादगार रहा था. लेकिन ये नया सीजन उनके लिए बुरा सपना बनता जा रहा है.

आईपीएल के डेब्यू सीजन में अच्छी गेंदबाजी के बाद ही उन्हें पिछले साल बांग्लादेश दौरे पर वनडे सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में जगह दी गई थी. हालांकि, चोट के कारण वो डेब्यू नहीं कर पाए थे.

गुजरात टाइटंस ने 3.20 करोड़ में खरीदा

20 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले यश को खरीदने के लिए कई टीमों ने दिलचस्पी दिखाई थी. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होड़ देखने को मिली. लेकिन अंत में गुजरात टाइटंस ने 3.2 करोड़ रुपये बड़ी रकम देकर अपने साथ जोड़ा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago