देश

असलम चमड़ा तो प्यादा है, असली ‘खिलाड़ी’ कौन? SIT के हवाले भोपाल ‘बीफ कांड’ की फाइल

Bhopal Slaughter House News: अजय भटनागर/भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 26 टन से अधिक गौमांस बरामद होने के मामले ने पूरे प्रदेश में सियासी और सामाजिक उबाल ला दिया है. भोपाल नगर निगम के स्लॉटर हाउस में चल रहे इस अवैध कारोबार का पर्दाफाश होने के बाद अब सरकार एक्शन मोड में है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का जिम्मा अब थाना स्तर से हटाकर विशेष जांच दल (SIT) को सौंप दिया गया है. भोपाल बीफ कांड की परतें खोलने के लिए एसीपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है.

कौन है मास्टरमाइंड? (SIT Investigation in Bhopal)

पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी स्लॉटर हाउस संचालक असलम चमड़ा और मांस का परिवहन करने वाले एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. एडिशनल डीसीपी (जोन-1) रश्मि अग्रवाल ने बताया कि एसआईटी में एसीपी के अलावा दो थाना प्रभारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं, जो मामले की तह तक जाएंगे. हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि क्या असलम चमड़ा महज एक मोहरा है? क्या इस काले कारोबार के पीछे सफेदपोश रसूखदारों का हाथ है?

‘बिना रिमांड जेल क्यों भेजा?’ (Aslam Chamda Bhopal Beef Scandal)

दूसरी तरफ कांग्रेस ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा ने आरोप लगाया कि जब गौमांस की पुष्टि हो चुकी है तो मुख्य आरोपी असलम चमड़ा को बिना पुलिस रिमांड और पूछताछ के सीधे जेल क्यों भेज दिया गया? विपक्ष का दावा है कि बड़ी मछलियों को बचाने और सबूतों को रफा-दफा करने के लिए ही एसआईटी का गठन किया गया है. उन्होंने सवाल दागा कि इस सिंडिकेट में शामिल अन्य रसूखदारों को पूछताछ के लिए अब तक क्यों नहीं बुलाया गया?

ये भी पढ़ें: मुश्किलें टली हैं खत्म नहीं हुईं: ‘अब बहाना नहीं चलेगा..’, राहुल गांधी को सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट का नया फरमान

थमने वाला नहीं है मामला (Bhopal Municipal Corporation Slaughter House)

हिंदू संगठनों और विपक्ष के आक्रामक तेवरों को देखकर साफ है कि यह मामला जल्दी ठंडा नहीं होने वाला. भारत एक्सप्रेस ने भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है. लोगों की आस्था से जुड़े इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब जनता एसआईटी से सिर्फ खानापूर्ति नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई और बड़े खुलासों की उम्मीद कर रही है. खैर अब देखना होगा कि SIT के गठन के बाद मामला किस ओर जाता है और इससे जुड़े लोग कब तक पुलिस की पकड़ में आते हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

17 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago