देश

Uttarkashi Bus Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत

Uttarkashi Bus Accident:  उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा हादसा हो गया. गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगानी के पास 35 यात्रियों को ले जा रही एक बस 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है, वहीं 27 लोग घायल हुए हैं. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिला प्रशासन को तत्काल यात्री के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाने और घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं. बताया जा रहा है कि घटना शाम करीब 4 बजे की है जब बस गंगोत्री से उत्तरकाशी जा रही थी.

यह भी पढ़ें: Pakistan Shireen Mazari: पाक सेना के खिलाफ बोला तो पूर्व मंत्री की बेटी को ‘नाइट ड्रेस’ में उठा ले गई पुलिस

घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है: DDMO

उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (DDMO) देवेंद्र पटवाल ने कहा, “गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगानी के पास 35 यात्रियों को ले जा रही बस के खाई में गिरने से सात की मौत हो गई है और 27 अन्य घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है.”

उन्होंने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), पुलिस और अन्य टीमें बचाव अभियान चला रही हैं. पटवाल ने कहा कि मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस गुजरात के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

7 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

8 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

8 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

9 hours ago