देश

Atiq Ahmed: अतीक अहमद के रिश्तेदारों पर एक्शन, रंगदारी-धमकी देने के मामलों में मुकदमा दर्ज, SOG की हिरासत में ये गुर्गा

Atiq Ahmed Gang Members: उत्तर प्रदेश में माफिया और उनके गुर्गों पर लगातार एक्शन लिया जा रहा है. 15 अप्रैल 2023 को मारे गए कुख्यात गैंगस्टर अतीक अहमद (दिवंगत) के रिश्तेदार और गैंग के फाईनेंसर बिल्डर खालिद ज़फ़र के बहनोई इरफान हसन को पुलिस की SOG टीम ने अब हिरासत में ले लिया है. इरफान के साथ ही खालिद ज़फ़र और उसके भाई पर 50 लाख की रंगदारी और धमकी सहित कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. खालिद ज़फ़र वो अपराधी है, जो पहले से कई अपराधों में मुकदमों का सामना कर रहा है.

प्रयागराज में शुक्रवार को ही अतीक अहमद के बेटे अली के गुर्गों के कब्जे की ज़मीन पर आवास विकास परिषद द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई थी.

15 अप्रैल 2023 को मार डाला गया था अतीक
अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ मारे जा चुके हैं और अब उनसे जुड़े लोगों पर कार्यवाई जारी है. उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक की बीवी और उसके भाई अशरफ की बीवी जैनब फरार हैं. जहां एक ओर पुलिस इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चला रही है. वहीं अतीक के गुर्गों व करीबियों और रिश्तेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में थाना धूमनमगंज कमिश्नरेट प्रयागराज की ओर से बताया गया कि 5 अगस्त को खालिद ज़फ़र उसके भाई माज़, इरफान हसन व अन्य पर रंगदारी धमकी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

ऐसे दर्ज किया गया खालिद जफर पर मुकदमा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को एक पीड़ित की शिकायत पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 404/2023 धारा 147/148/323/386/504/506/ भारतीय दंड संहिता के तहत खालिद जफर, खालिद जफर के भाई माज, इरफान समेत तीन से चार अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है. इस पर विवेचनात्मक कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना धूमनगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया.

प्रयागराज पुलिस ने बताया- कैसे हत्‍थे चढ़ा इरफान
प्रयागराज पुलिस ने एक बयान में कहा, ”इरफान हसन जो गाँव सैलाबी पोस्ट कोखराज थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष है को, सफेद रंग की क्रेटा कार के साथ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उसके पास क्रेटा कार से सफेद तौलिया में लपेटे हुए दस्तावेज और चेक व एक मोबाइल के साथ ही एक हजार रुपए बरामद किए गए हैं. उसको अन्डर पास रेलवे से हिरासत में लिया गया है.” पुलिस द्वारा इरफान की कार को भी सीज कर दिया गया है.

 

ये भी पढ़ें –Meerut: प्रसव के लिए अस्पताल पहुंचीं 80 गर्भवती महिलाएं HIV पॉजिटिव, 35 की हुई डिलीवरी, जच्चा-बच्चा डाक्टरों की निगरानी में

इधर, अतीक के गुर्गों के मकानों पर चला बुलडोजर
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के बेटे अली के गुर्गों के कब्जे की ज़मीन पर शुक्रवार को आवास विकास परिषद ने ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की थी. बताया जाता है कि आगरा की रहने वाली गज़ाला बेगम की ये ज़मीन 90 के दशक से कब्ज़ा की गई थी. बीच में जब गज़ाला ने इस जमीन को खाली कराने को कहा तो ज़मीन पर कब्ज़ा करने वालों ने उससे 50 लाख की रंगदारी मांगी और अतीक के बेटे अली ने अपने गुर्गों से कहा कि इस जमीन को छोड़ना मत और फिर इस पर आफिस बनवाने की बात कही थी. वहीं, गज़ाला की बहन की शिकायत पर करेली थाने में अतीक के बेटे अली और उसके 6 करीबियों पर रंगदारी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. शुक्रवार को आवास विकास परिषद और पीडीए ने संयुक्त कार्यवाही करके अली के करीबियों का कब्ज़ा ज़मीन से हटवाया और दुकानों के निर्माण पर बुलडोज़र चला कर ध्वस्त कर दिया. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही.

  • अभिषेक पांडे/भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कद छोटा पर दिमाग बड़ा! साइकिल चलाने के लिए बच्चों ने किया गजब जुगाड़, वीडियो VIRAL

सोशल मीडिया पर दो बच्चों का बड़ी साइकिल चलाने का अनोखा देसी जुगाड़ वायरल हो…

11 minutes ago

Gold-Silver Price: ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच जानिए आज आपके शहर में क्या है सोना-चांदी का भाव?

Gold-Silver Price Today: दशहरे के दिन सोने और चांदी के बाजार में क्या रहे हाल?…

13 minutes ago

PAK की मौजूदगी में हूतियों ने मार डाले 53 यमनी सैनिक, सऊदी में क्या कर रही मुनीर की फौज?

यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…

28 minutes ago

रावण मरा नहीं… भारत के 34 गांवों में बसा! जानिए लंकेश के नाम दर्ज इन गांवों का अनोखा सच

Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…

37 minutes ago

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

51 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

51 minutes ago