देश

गाय को तब तक लाठियां मारता रहा शख्स, जब तक वो बेदम होकर नहीं गिरी, वीडियो वायरल होने पर UP पुलिस ने लिया ये एक्‍शन

Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर बहुत-से लोग भड़क गए. वीडियो में एक शख्‍स एक लाठी के जरिए गाय को बुरी तरह मारते दिख रहा है. उसने लाठी से गाय पर इतने प्रहार किए कि उसे बेदम कर दिया. चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के वक्‍त कई लोग वहां मौजूद थे, लेकिन वे तमाशबीन बनकर देखते रहे. किसी ने उससे गाय को बचाने की कोशिश नहीं की.

यह वीडियो 56 सेकेंड का है, जिसमें शख्स की क्रूरता साफ देखी जा सकती है. वीडियो के वायरल होने पर कानपुर पुलिस ने उसके खिलाफ एक्‍शन लिया है, उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, शख्‍स बहुत ज्‍यादा नशे में था. उसने शराब पी रखी थी. जिस वक्‍त वो गाय को लाठियां मार रहा था, तो नशे में खुद को संभाल नहीं पा रहा था. गाय को बेदम करने के बाद वो भी वहीं गिर गया था. इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया था.

वीडियो में दिख रहा है कि सफेद रंग की गाय एक पेड़ से बंधी हुई है. उसे एक नीली टीशर्ट पहने हुए शख्‍स बेरहमी से लाठियां मार रहा है. इस मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उस शख्‍स को गिरफ्तार किया है.

जुलाई की घटना, एक्‍शन अब
वीडियो देखने के बाद कानपुर देहात पुलिस ने आरोपी को खोजा और फिर कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया. पता चला है कि घटना जुलाई 2023 की है, हालांकि पुलिस के संज्ञान में यह मामला वीडियो के वायरल होने के बाद आया. यह घटना कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के खनपना गांव की बताई जा रही है. गाय को क्रूरतापूर्वक निशाना बनाने वाले शख्‍स की पहचान सरपंच सिंह के तौर पर की गई है.

ये भी पढ़ें- Modi Surname Reactions: “लोकतंत्र को कुचलने वाले लोगों के गाल पर लगा है करारा चांटा”, राहुल गांधी के मोदी सरनेम वाले मामले पर बोले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

34 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

36 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

1 hour ago