Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“विदेशी पिस्टल…गोला-बारूद का जखीरा’, संदेशखाली में CBI का बड़ा एक्शन, छापेमारी में बरामद हुए हथियार

सीबीआई को जानकारी मिली कि संदेशखाली में भारी मात्रा में हथियार छिपाए गए हैं, इसके बाद शुक्रवार सुबह सीबीआई की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया और उसे विदेशी असलहे सहित अन्य हथियार बरामद हुए.

सीबीआई को कोर्ट से मिला समय

सीबीआई को कोर्ट से मिला समय

सीबीआई ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान सीबीआई ने भारी मात्रा में विदेशी पिस्तौल सहित हथियार और गोला बारूद बरामद किया है.

ईडी टीम पर हमले से जुड़ा है मामला

सीबीआई के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह तलाशी अभियान तृणमूल कांग्रेस के नेता रहे शाहजहां शेख के समर्थकों द्वारा प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमला किए जाने की घटना से जुड़ा है. प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर 5 जनवरी को संदेशखाली में उस समय हमला किया गया था जब वह कथित राशन घोटाले के सिलसिले में शाहजहां शेख के परिसर पर छापा मारने गई थी.

भारी मात्रा में असलहे और गोला-बारूद बरामद

अधिकरियों ने बताया कि सीबीआई को अपनी जांच के दौरान यह जानकारी मिली कि संदेशखाली में भारी मात्रा में हथियार छिपाए गए हैं, इसके बाद शुक्रवार सुबह सीबीआई की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया और उसे विदेशी असलहे सहित अन्य हथियार बरामद हुए. कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय एजेंसी ने 5 जनवरी की घटनाओं पर तीन FIR दर्ज की थीं.

यह भी पढ़ें- Election 2024: यूपी की इन 8 सीटों पर वोटिंग आज, प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे 1.67 करोड़ मतदाता

ये FIR भीड़ द्वारा ईडी अधिकारियों पर कथित हमले, निलंबित टीएमसी नेता शेख के सुरक्षाकर्मी द्वारा ईडी अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों और ईडी अधिकारियों पर हमले के संबंध में पुलिस थाने की ओर से स्वत: संज्ञान लेते हुए दर्ज किए गए मामले से संबंधित हैं. शेख को फरवरी में पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था. लगभग 1,000 लोगों की भीड़ के हमले में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे इसके बाद एजेंसी के एक उप निदेशक ने बशीरहाट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital