चुनाव

Chhattisgarh: चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद को मारी गोली, अधिकारी बोले- रिजर्व टीम का हिस्सा थे जियालाल पवार

Election 2024: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंचे मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. जवान के खुद को गोली मारने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पीपरछेड़ी पुलिस थाना इलाके में हुई घटना

बता दें कि गरियाबंद इलाका महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में आता है. जहां आम चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को मतदान हो रहा था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे पीपरछेड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर गांव के एक सरकारी स्कूल में हुई. जहां चुनाव ड्यूटी के लिए सुरक्षाकर्मी पहुंचे थे.

सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

अधिकारियों ने बताया कि प्रधान आरक्षक जियालाल पवार ने कथित तौर पर वहां एक कमरे में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. जियालाल पवार रिजर्व टीम का हिस्सा थे. उन्हें मतदान ड्यूटी के लिए तैनात नहीं किया गया था.

यह भी पढ़ें- Election 2024: यूपी की इन 8 सीटों पर वोटिंग आज, प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे 1.67 करोड़ मतदाता

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि जियालाल पवार मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल के 34 वीं बटालियन में तैनात थे. अधिकारियों का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. मौके पर कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

8 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

25 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

31 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

1 hour ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

1 hour ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

1 hour ago