मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार सुनील श्रीवास्तव के घर छापा
Jharkhand News: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा. सुनील श्रीवास्तव सहित कई अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. आयकर विभाग की टीम ने रांची में सात जगहों पर और जमशेदपुर के कुछ अन्य स्थानों पर यह कार्रवाई शुरू की है.
सूत्रों के अनुसार, 14 अक्टूबर को जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मामले में भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की थी. इस दौरान सरकार के कैबिनेट मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर, उनके निजी सचिव हरेंद्र सिंह, और विभाग के कई इंजीनियरों के ठिकानों पर भी छापा मारा गया था.
झारखंड में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है. राज्य की 81 सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण की 43 सीटों पर मतदान 13 नवंबर को होगा, जबकि शेष 38 सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे.
इससे पहले ED ने भी रांची में कई जगहों पर छापे मारे थे. रांची के रातू रोड पर इंद्रपुरी में विजय अग्रवाल नाम के कारोबारी और मोरहाबादी इलाके में हरिहर सिंह रोड पर एक अन्य स्थान पर भी छापा डाला गया था. ये छापे जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े हुए थे. ED ने रांची में 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें आईएएस अधिकारी मनीष रंजन और मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर सहित कई सरकारी अधिकारियों के ठिकाने शामिल थे.
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: शिवसेना ने पूर्व सांसद सुभाष वानखेड़े को किया निष्कासित, सियासत तेज
-भारत एक्सप्रेस
भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने हाल ही में पवन सिंह के नाम पर ऐसा रिएक्शन…
Post Office Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने डाक संचालन योजना…
Odisha News: भुवनेश्वर के नयापल्ली थाना क्षेत्र में शादी के बाद पहली बार ससुराल आए…
मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित आबू लेन होटल कांड के फरार आरोपी सलमान…
केंद्र सरकार ने निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरणों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए…
Dementia Early Symptoms: बार-बार चीजें भूलना, परिचित रास्तों पर भटकना और स्वभाव में बदलाव आना…