Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

झारखंड चुनाव से पहले आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री के निजी सलाहकार के घर छापेमारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव सहित कई अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार सुनील श्रीवास्तव के घर छापा

Jharkhand News: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा. सुनील श्रीवास्तव सहित कई अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. आयकर विभाग की टीम ने रांची में सात जगहों पर और जमशेदपुर के कुछ अन्य स्थानों पर यह कार्रवाई शुरू की है.

सूत्रों के अनुसार, 14 अक्टूबर को जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मामले में भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की थी. इस दौरान सरकार के कैबिनेट मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर, उनके निजी सचिव हरेंद्र सिंह, और विभाग के कई इंजीनियरों के ठिकानों पर भी छापा मारा गया था.

राज्य में विधानसभा चुनाव

झारखंड में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है. राज्य की 81 सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण की 43 सीटों पर मतदान 13 नवंबर को होगा, जबकि शेष 38 सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे.

ED ने भी मारी थी रांची में रेड

इससे पहले ED ने भी रांची में कई जगहों पर छापे मारे थे. रांची के रातू रोड पर इंद्रपुरी में विजय अग्रवाल नाम के कारोबारी और मोरहाबादी इलाके में हरिहर सिंह रोड पर एक अन्य स्थान पर भी छापा डाला गया था. ये छापे जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े हुए थे. ED ने रांची में 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें आईएएस अधिकारी मनीष रंजन और मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर सहित कई सरकारी अधिकारियों के ठिकाने शामिल थे.


ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: शिवसेना ने पूर्व सांसद सुभाष वानखेड़े को किया निष्कासित, सियासत तेज


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital