देश

Noida News: अपराधियों पर नोएडा पुलिस ने कसा शिकंजा, गैंगस्टर रवि काना की 50 करोड़ की संपत्ति जब्त, दुष्कर्म मामले में चल रहा फरार

Crime News: नोएडा पुलिस ने सोमवार को गैंगस्टर रवि नागर उर्फ रवि ‘काना’ की अनुमानित 50 करोड़ रुपये की कबाड़ फैक्ट्री को सील कर दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस बीच, एक स्थानीय अदालत ने नागर और उसके गिरोह के छह सदस्यों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है.

सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी है है रवि काना

नोएडा पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, नागर पिछले साल 30 दिसंबर को नोएडा में दर्ज सामूहिक बलात्कार के मामले में फरार आरोपी है. उसके तीन दिन बाद, ग्रेटर नोएडा में उसके खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया था.

200 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति भी कुर्क

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस ने उसके गिरोह के लगभग एक दर्जन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि कारखानों, कार्यालयों और वाहनों सहित उसकी लगभग 200 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति भी कुर्क की गई है.

CP लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर नोएडा पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐफ स्कैम से जुड़े 18 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है. ईडी ने केंद्र सरकार से ऐप पर बैन लगाने की अपील की थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने इस ऐप पर बैन लगा दिया था. वहीं नोएडा पुलिस ने भी इस ऐप पर प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था. आरोपियों के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 39 थाने में मामला दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें- Mahadev Betting App: नोएडा पुलिस ने 18 आरोपियों पर लगाया गैंगस्टर, CP लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई

नोएडा पुलिस ने आरोपियों को किया था गिरफ्तार

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों के लोग शामिल हैं. नोएडा पुलिस के अलावा ईडी इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है. इस बेटिंग ऐप घोटाला मामले में कई फिल्म स्टार भी जांच एजेंसियों की रडार पर हैं. नोएडा पुलिस ने साल 2022 में एक पॉश सोसायटी से इस मामले से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

11 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

12 minutes ago

‘पॉलिटिक्स मत लाओ यहां…’: मनीष कश्यप पर भड़के तेज प्रताप यादव, खुद को बताया घर का ‘पीएम’

Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अल्टीमेट रूलर बने…

15 minutes ago

‘क्या इसीलिए रोकी थी CBI जांच?’ घोटालों के आरोपी अफसरों की रिहाई पर भड़की बीजेपी, हेमंत सरकार को घेरा

झारखंड के बड़े घोटालों में फंसे आरोपी अधिकारियों के लगातार जमानत पाकर जेल से बाहर…

31 minutes ago

अडानी ग्रीन एनर्जी ने बैटरी स्टोरेज में बढ़ाई रफ्तार, 6.63 GWh तक पहुंची क्षमता

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…

45 minutes ago

अब हर शनिवार होगा ‘इतवार’! क्या मान ली गई बैंकों की 5 डे वर्किंग वाली बात?

Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…

50 minutes ago