Jackky Bhagnani Rakul Preet Singh Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. वह एक्टर जैकी भगनानी के साथ प्रेम संबंध में थीं और अब दोनों फरवरी में हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह करने की तैयारी कर रहे हैं. इनकी वेडिंग सेरेमनी जैसी ही सीक्रेट होगी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रकुल और जैकी के शादी की ज्यादातर रस्में गोवा में होगी. यह कपल अपनी शादी की रस्मों को प्राइवेट रखना चाहता है. बताया जा रहा है कि दोनों गोवा में 22 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे. रकुल और जैकी की शादी में परिवार के अलावा क्लोज फ्रेंड्स शामिल होंगे. शादी प्राइवेट, लेकिन अलग तरह के नियमों के बीच होगी. वेडिंग के लिए कई सख्त रूल बनाए गए हैं. जहां गेस्ट के फोन पर भी पाबंदी होगी.
सूत्रों ने जानकारी दी है कि रकुल और जैकी इंटिमेट वेडिंग का प्लान कर रहे हैं. जहां काफी रूल होंगे. दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट ही रखना पसंद करते हैं. ऐसे में कपल ने मिलकर अपनी शादी के लिए सख्त नियम बनाए हैं. खबरों की मानें तो रकुल और जैकी की शादी में मेहमानों को फोन की इजाजत नहीं होगी. इस खबर ने रकुल के फैंस को काफी निराश जरूर कर दिया है. खबर है कपल की दो दिन वेडिंग फंक्शन हो सकती है.
दोनों अपनी शादी की साज-सज्जा और थीम पर भी बारीकी से नजर रख रहे हैं. अपनी शादी की तैयारियां शुरू करने से पहले रकुल और जैकी हाल ही में थाईलैंड में छुट्टियां मनाकर लौटे हैं. बता दें कि रकुल और जैकी ने 2021 में एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया. तब से फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक शादी की थीम के बारे में बात करते हुए अंदरूनी सूत्र ने बताया कि कपल अपनी शादी की डेकोरेशन और थीम पर बारीकी से नजर रख रहा है. सूत्र ने कहा, “एक बात निश्चित है कि यह उनके व्यक्तित्व के करीब होगा, हर चीज उनकी पर्सनैलिटी को रिफ्लेक्ट करेगी.”
Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…
बिहार के मधेपुरा में खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भीड़…
Nasik News: महाराष्ट्र के नासिक में प्रेम विवाह से गुस्साए परिजनों ने शादी समारोह में…
Anushka Sharma Virat Kohli Kirtan Viral Video: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में अमेरिकन…
शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एनसी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को…
सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…