देश

ट्रक की जोरदार टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, भीषण सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के 2 इंस्पेक्टरों की मौत

हरियाणा में कल रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. एक कार ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई. हादसा हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली बॉर्डर के पास हुआ. कल रात करीब 11.30 बजे एक कार की एक कैंटर (ट्रक) से जोरदार टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में कार सवार दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टरों की मौत हो गई.

मौके पर हुई मौत

दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत के सोनीपत जिले में कुंडली बॉर्डर के पास कल सोमवार की रात में हुए इस हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई.

कार के उड़े पर खच्चे

कार पर हरियाणा का नंबर था और यह डार्क ग्रेकलर की हुंडई वेन्यूकार थी. कार का नंबर HR 14R 3775 है. टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार के अगले हिस्से के तो परखच्चे ही उड़ गए. वहीं जानकारी के अनुसार, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर फंसे दोनों पुलिसवालों को बड़ी ही मुश्किल के बाद बाहर निकाला. वहीं उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मामले की जांच शुरु

इस मामले में सोनीपत पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है वही हादसे की जांच भी शुरु कर दी है. मृतक पुलिस कर्मियों की शिनाख्त हो चुकी है. उनके नाम दिनेश बेनीवाल और रणवीर हैं. दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: Noida News: अपराधियों पर नोएडा पुलिस ने कसा शिकंजा, गैंगस्टर रवि काना की 50 करोड़ की संपत्ति जब्त, दुष्कर्म मामले में चल रहा फरार

यह भीषण सड़क हादसा एनएच 44 पर पिआऊ मनियारी के पास हुआ. हादसे में मरने वाले इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल दिल्ली के हैदरपुर नॉर्थ वेस्ट स्पेशल सेल में तैनात थे. वहीं, दूसरे इंस्पेक्टर रणबीर सिंह की दिल्ली के ही चहल आदर्श नगर थाने में तैनाती थी.

ऐसे हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार हाईवे पर बेहद ही तेज गति से ट्रक चला रहे ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगा दिया, ऐसे में पीछे से आ रही कार अचानक से नियंत्रण नहीं बना पाई और ट्रक से टकरा बैठी. वहीं घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

Rohit Rai

Recent Posts

अडानी ग्रीन एनर्जी ने बैटरी स्टोरेज में बढ़ाई रफ्तार, 6.63 GWh तक पहुंची क्षमता

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…

6 minutes ago

अब हर शनिवार होगा ‘इतवार’! क्या मान ली गई बैंकों की 5 डे वर्किंग वाली बात?

Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…

11 minutes ago

जिसे पत्नी पर था भरोसा, उसी ने लिख दी मौत की पटकथा! प्रेमी संग 10 लाख में पति का सौदा

मुजफ्फरनगर में किसान प्रवीण की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी…

27 minutes ago

जंगलों से घिरे बलरामपुर में आई एआई क्रांति..! छत्तीसगढ़ के पहले AI डेटा सेंटर के क्या हैं मायने?

Balrampur AI Center: बलरामपुर जिला प्रशासन ने Prisma AI के साथ Cognitive Data Annotation Center…

29 minutes ago

विधायी विशेषाधिकार मामला: सुभाषिनी अली और PUCL ने SC में दायर की याचिका

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…

44 minutes ago