मन की बात कार्यक्रम को पीएम ने किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 106वें एपिसोड का आज (29 अक्टूबर) को प्रसारण किया गया. जिसमें पीएम मोदी ने एशियन गेम्स से लेकर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और वोकल फॉर लोकल का जिक्र किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कन्याकुमारी के थिरु ए. के. पेरूमल का जिक्र भी किया. इसके अलावा पीएम ने मेरा युवा भारत संगठन की स्थापना को लेकर भी बात की.
पीएम मोदी ने कन्याकुमारी के थिरु ए. के. पेरूमल के बारे में बात करते हुए कहा कि थिरु ए. के. पेरूमल जी का काम भी बहुत प्रेरित करने वाला है. उन्होंने तमिलनाडु की ये जो storytelling tradition है उसको संरक्षित करने का सराहनीय काम किया है. वे अपने इस मिशन में पिछले 40 सालों से जुटे हैं. इसके लिए वे तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में Travel करते हैं और Folk Art Forms को खोज कर उसे अपनी Book का हिस्सा बनाते हैं.
पीएम ने कार्यक्रम में आगे कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर दिल्ली में खादी की रिकॉर्ड बिक्री हुई है. यहां कनॉट प्लेस में एक ही खादी स्टोर में, एक ही दिन में डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान लोगों ने खरीदा. इस महीने चल रहे खादी महोत्सव में एक बार फिर बिक्री के अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. हर बार की तरह, इस बार भी, हमारे त्योहारों में, हमारी प्राथमिकता हो ‘वोकल फॉर लोकल’ और हम मिलकर उस सपने को पूरा करें, हमारा सपना है ‘आत्मनिर्भर भारत’. आज भारत, दुनिया का बड़ा Manufacturing HUB बन रहा है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि “31 अक्टूबर का दिन हम सभी के लिए बहुत विशेष होता है. इस दिन हमारे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती मनाते हैं. हम भारतवासी, उन्हें कई वजहों से याद करते हैं और श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं. सबसे बड़ी वजह है- देश की 580 से ज्यादा रियासतों को जोड़ने में उनकी अतुलनीय भूमिका. मैंने पिछले दिनों देश के हर गांव से, हर घर से मिट्टी संग्रह करने का आग्रह किया गया था. हर घर से मिट्टी संग्रह करने के बाद उसे कलश में रखा गया और फिर अमृत कलश यात्राएं निकाली गईं.
देश के कोने-कोने से एकत्रित की गयी ये माटी, ये हजारों अमृत कलश यात्राएं अब दिल्ली पहुंच रही हैं. यहां दिल्ली में उस मिट्टी को एक विशाल भारत कलश में डाला और इस पवित्र मिट्टी से दिल्ली में ‘अमृत वाटिका’ का निर्माण होगा.”
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कहा, “31 अक्टूबर को एक बहुत बड़े राष्ट्रव्यापी संगठन की नींव रखी जा रही है और वो भी सरदार साहब की जन्मजयन्ती के दिन. इस संगठन का नाम है- ‘मेरा युवा भारत’ यानी MYBharat. MYBharat संगठन, भारत के युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के विभिन्न आयोजनों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर देगा. आप सभी मेरे देश के बेटे-बेटी http://mybharat.gov.in पर register करें और विभिन्न कार्यक्रम के लिए Sign Up करें.
-भारत एक्सप्रेस
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…