देश

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आप-कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी का बना सीनियर डिप्टी मेयर; एक वोट फिर अवैध

Chandigarh Mayor Elections: चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने मेयर चुनाव में जीत हासिल कर लिया है. बीजेपी की ओर से उम्मीदवार कुलजीत संधू ने यह चुनाव 19 वोट से जीत लिया है. बता दें कि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार को 16 वोट मिले. एक वोट को अवैध घोषित कर दिया गया. मेयर चुनाव में इससे पहले भाजपा उम्मीदवार मनोज सोनकर को विजेता घोषित किया गया था.

बीजेपी उम्मीदवार को मिले थे 17 वोट

मामला जब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजेता घोषित किया गया. सुप्रीम कोर्ट ने उस वक्त माना था कि वोटिंग के दौरान धांधली हुई है. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अधिकारी अनिल मसीह के खिलाफ केस चलना चाहिए. चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को 17 वोट मिले थे. वोटर के तौर पर सांसद किरण खेर भी शामिल थीं. इस प्रकार पार्टी के उम्मीदवार को कुल 18 वोट मिलने थे जबकि 19 वोट मिले. ऐसे में यह बिल्कुल स्पष्ट हो जाता है कि डिप्टी मेयर के चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई थी.

रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह पर लगा था गड़बड़ी का आरोप

इससे पहले 30 जनवरी को मेयर चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल किया है. उस वक्त गठबंधन ने रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह पर गड़बड़ी के आरोप लगाए गए.

मेयर चुनाव में जीत का क्या है समीकरण?

चंडीगढ़ नगर निगम 35 सदस्यों का है. जिसमें इस बार हुए चुनाव में बीजेपी के पास 14 पार्षद हैं. जिसमें से एक वोट सांसद और पदेन सदस्य किरण खेर का भी एक वोट शामिल है. वहीं आम आदमी पार्टी के पास 13, कांग्रेस के पास 7 और शिरोमणि अकाली दल के पास एक पार्षद है. शिरोमणि अकाली दल का समर्थन बीजेपी को है. दूसरी और आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों का पाला बदलने से बीजेपी को 19 वोट मिल जाएंगे.

यह भी पढ़ें: राजस्थान के सिरोही में सरकारी शिक्षक की ऑन ड्यूटी बीच सड़क पर दंबगई, कार से बाइक सवार को कुचलने का आरोप

यह भी पढ़ें: वोट के बदले नोट केस पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला- मुकदमे की कार्रवाई से नहीं बच सकते सांसद और विधायक

Dipesh Thakur

Recent Posts

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

7 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

33 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

45 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

50 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

57 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

2 hours ago