यूटिलिटी

Post Office की ये है जबरदस्त स्कीम… घर बैठे होगी 20 हजार रूपये की कमाई, बस करना होगा ये काम

Post Office Senior Citizen Savings Scheme: हर कोई अपनी कमाई का कुछ हिस्सा निवेश करता है. जहां उनका पैसा सुरक्षित और सही सलामत रहे और वे यह सोचकर निवेश करते हैं कि जरूरत के समय उन्हें उचित रिटर्न मिलेगा. बुढ़ापे में उसी निवेश से अच्छा रिटर्न पाने के इरादे से पैसा निवेश किया जाता है. कर्ज की वजह से बुढ़ापे में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसी वजह से पोस्ट ऑफिस की ओर से कई योजनाओं की घोषणा की जाती है. इन्ही में से एक स्कीम है पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम जो खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए है और इसमें निवेश पर 8 फीसदी से ज्यादा का सालाना ब्याज भी मिल रहा है यानी बैंक एफडी से भी ज्यादा है.

पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम है कमाल

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में हर आयु वर्ग के लिए अलग-अलग कैटेगरी में स्माल सेविंग्स स्कीम्स चलाई जा रही हैं जिसमें निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. वहीं अगर पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की बात करें तो इसमें कई बैंकों में एफडी की तुलना ब्याज तो ज्यादा मिलता ही है बल्कि इसमें आय भी पक्की हो जाती है और इसमें निवेश करके आप 20 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. POSSC में मिलने वाले इंटरेस्ट रेट की बात करें तो सरकार की ओर से 1 जनवरी 2024 से इसमें निवेश करने वालों को शानदार 8.2 फासदी की दर से ब्याज ऑफर किया जा रहा है.

1000 रुपये से कर सकते हैं निवेश

नियमित आय, सुरक्षित निवेश और टैक्स छूट को ध्यान में रखते हुए भी Post Office Senior Citizen Savings Scheme सबसे फेवरेट स्कीम्स की लिस्ट में शामिल है. इसमें अकाउंट खुलवाकर आप 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं. वहीं इस सीनियर सिटीजंस सेविंग स्कीम में अधिकतम निवेश की सीमा 30 लाख रुपये तय की गई है. रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रुप से ये पोस्ट ऑफिस स्कीम आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है. इसमें 60 साल या उससे अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति या पति-पत्नी के साथ ज्वाइंट अकाउंट खोला जा सकता है.

ये भी पढ़ें:Byju’s के कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, कंपनी के फाउंडर ने सैलरी को लेकर कही यह बात

5 साल तक कर सकते हैं निवेश

आप इस योजना में अधिकतम 5 साल तक निवेश कर सकते हैं. लेकिन अगर इससे पहले खाता बंद किया जाता है तो नियमों के मुताबिक खाताधारक को जुर्माना देना पड़ता है. इस योजना के तहत कुछ लोगों को छूट भी दी गई है. जिस प्रकार खाता खोलने के समय वीआरएस लेने वाले की आयु 55 साल से अधिक और 60 साल से कम हो सकती है, डिफेंस से रिटायर हुए कर्मचारी की आयु 50 साल से अधिक और 60 साल से कम हो सकती है, हालाँकि, इसके लिए कुछ पाबंदियां और शर्तें भी लगाई गई हैं.

कैसे होगी 20,000 रुपये महीने की कमाई?

आप इस सरकारी स्कीम में महज 1000 रुपये से निवेश शुरु कर सकते हैं और इसमें अधिकतम 30 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है. जमा राशि 1000 के मल्टीपल्स में तय की जाती है. अब इस योजना से नियमित 20,000 रुपये की कमाई के कैलकुलेशन को देखें तो 8.2 फीसदी ब्याज के हिसाब से अगर कोई व्यक्ति लगभग 30 लाख रुपये का निवेश करता है तो उसे 2.46 लाख रुपये का ब्याज मिलेगा और इस ब्याज को महीने के हिसाब से देखे तो करीब 20,000 रुपये मासिक होता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

छतरपुर के सतबड़ी में चले Bulldozer पर भड़के लोग, बोले- सामान निकालने तक का नहीं मिला मौका

दिल्ली के छतरपुर स्थित सतबड़ी गौशाला इलाके में सड़क चौड़ीकरण को लेकर DDA का बड़ा…

23 minutes ago

गौतम गंभीर ने अमित शाह को भेंट की गणपति प्रतिमा, बोले – आपके मार्गदर्शन के लिए आभार

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें…

28 minutes ago

सीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में गणेश पूजा पर बार बालाओं का डांस, शिक्षा विभाग मौन

Sitamarhi School Viral Video: सीतामढ़ी के नानपुर स्थित मॉडल उच्च विद्यालय में गणेश पूजा के…

30 minutes ago

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, सब साफ फिर मिस्ट्री क्यों बना मामला?

Nawada Teacher Murder News: बिहार के नवादा जिले के रोह प्रखंड में एक शिक्षक कौशलेंद्र…

30 minutes ago

राऊज एवेन्यु कोर्ट का बड़ा फैसला; सोनिया गांधी के खिलाफ FIR खारिज करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट का आदेश बदला

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने से जुड़े…

48 minutes ago

370 बिरयानी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, महाराष्ट्र और हरियाणा सरकार को जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन प्रणित मोरे की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र, महाराष्ट्र और…

55 minutes ago