देश

राजस्थान के सिरोही में सरकारी शिक्षक की ऑन ड्यूटी बीच सड़क पर दंबगई, कार से बाइक सवार को कुचलने का आरोप

राजस्थान के सिरोही जिले में समाज को सही राह दिखाने वाले एक शिक्षक की दबंगई की खबर सामने आ रही है. मामला सिरोही के पिंडवाड़ा तहसील क्षेत्र का है. जहां एक सरकारी विद्यालय में कार्यरत सरकारी शिक्षक ऑन ड्यूटी बीच मार्ग दबंगई पर उतारू हो गया. वहीं शिक्षक की दबंगई देख राह चलते लोग हैरानी में पड़ गए. आमजन को बीच मार्ग में अपने गुडों के साथ धमकाते हुए शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. जिसमें उसकी करतूत देख हर कोई हैरान है.

विभाग और पुलिस द्वारा नहीं होती कार्रवाई

पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करने से तो शिक्षा विभाग के अधिकारी आरोपी शिक्षक पर कार्यवाही करने से कतराते हुए दिखे. आरोपी शिक्षक के रसूख और कई बड़े लोगों से ताल्लुकात के चलते शिक्षा विभाग व पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है. आरोपी शिक्षक अपने इसी रसूख का फायदा उठाता रहा. वहीं आरोपी शिक्षक पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं, लेकिन कार्रवाई के अभाव में उसका मन बढ़ता ही गया और अब राह चलते लोगों को धमकी देने पर आमदा हो गया है.

इसे भी पढ़ें: वोट के बदले नोट केस पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला- मुकदमे की कार्रवाई से नहीं बच सकते सांसद और विधायक

लोगों ने की कार्रवाई की मांग

वहीं मीडिया से बात करते हुए लोगों ने आरोप लगाया कि शिक्षक काले रंग की बोलोर गाड़ी से आया और हूटर बजाने लगा. वहीं दो लोग जो उससे आगे बाइक से चल रहे थे उनपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने लगा. किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई और थाने जाकर एफआईआर लिखने के लिए पुलिस से कहा. लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और रिपोर्ट नहीं दर्ज की. वही अगले दिन वह उन्हें धमकाने भी आ पहुंचा. लोगों ने पुलिस से ऐसे असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, जिससे की ईलाके में शांति व्यवस्था बनी रहे.

इनपुट- प्रहलाद सिंह, सिरोही

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

10 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

15 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

22 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

1 hour ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

2 hours ago