Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar: कार्यकारिणी बैठक से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई पदाधिकारियों की बैठक, JDU में कुछ होने वाला है बड़ा!

Bihar politics: सीएम नीतीश कुमार ने जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले आज यानी कि गुरुवार को पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है. यह बैठक 4 बजे दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय में होगी.

nitish kumar

बिहार के सीएम नीतीश कुमार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार और जेडीयू अध्यक्ष ललन को लेकर सियासी पारा अपने चरम पर है. बिहार की सियासत ने दिल्ली तक हलचल पैदा कर रही है. एक तरफ ललन सिंह की इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ सीएम नीतीश कुमार को लेकर भी राजनीतिक पारा हाई है कि क्या वह एक बार फिर कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं. गौरतलब में राजधानी दिल्ली में 29 दिसंबर को जेडीयू की कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है. इस बैठके में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. वहीं ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद तमाम तरह की अटकलें दूर हो जाएंगी.

वहीं सीएम नीतीश कुमार ने जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले आज यानी कि गुरुवार को पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है. यह बैठक 4 बजे दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय में होगी.

सीएम नीतीश कुमार ने दिए कई सवालों के जवाब

इस बीच राजधानी दिल्ली में जब पत्रकारों ने सीएम नीतीश कुमार ने सवाल किया कि क्या आप दिल्ली जा रहे हैं ? क्या आप अध्यक्ष होने वाले हैं तो नीतीश कुमार ने साफ कहा कि कोई चिंता मत करिए सब नॉर्मल है. हर साल में एक बार हम लोगों की मीटिंग की परंपरा है, तो नॉर्मल है ऐसा कुछ खास नहीं है. बता दें कि बता दें कि बीते कुछ दिनों में जेडीयू के अंदर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. एक तरफ ललन सिंह के इस्तीफे की खबरें तो दूसरी तरफ कार्यकर्ता पार्टी के भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं. पार्टी में कोई बड़ा उलटभेर हो सकता है इसको लेकर भी अटकलें जा रही है. बुधवार को भी पटना में कुछ विधायकों ने मुलाकात की थी.

यह भी पढ़ें- Vijayakanth Death: DMDK प्रमुख कैप्टन विजयकांत का निधन, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में चल रहा था इलाज

तेजस्वी यादव का भी आया बयान

वहीं जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की अफवाहों पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि – कोई कितनी बार सफाई दे सकता है? हर पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर बैठक होती है, कार्यकारिणी बैठक होती है. हमारी भी हुई थी. इस प्रकार की बेकार की बातों को लोगों को तूल देना है तो दें, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital