पूजा पाल
Lok Sabha Election 2024: देश में अगले साल लोकसभा चुनाव हो रहे हैं. उसके लिए बीजेपी ने जोरदार तैयारी शुरू कर दी है. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में मिशन-80 का लक्ष्य रखा है. इसके मुताबिक, चर्चा है कि यूपी से एक बड़ा नाम बीजेपी में शामिल होने जा रहा है. समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दिवंगत राजू पाल की पत्नी और मौजूदा समाजवादी पार्टी विधायक पूजा पाल के बारे में कहा जा रहा है कि वह बीजेपी में शामिल होने जा रही हैं. हालांकि, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है.
कहा जा रहा है कि पूजा पाल बीजेपी में शामिल होने से पहले अपने पद से इस्तीफा देंगी. भविष्य में उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है या लोकसभा का टिकट मिल सकता है. पूजा पाल के भाजपा में संभावित प्रवेश के बाद पार्टी को पिछड़े तबके को अपने पाले में करने में आसानी होगी.
बता दें कि हाल के दिनों में बीजेपी ने जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू कर दिया है. इसकी शुरुआत यूपी से हुई है. बीजेपी ने हाल ही में पूर्व विधायक दारा सिंह को पार्टी में एक बार फिर से शामिल कर लिया है. इतना ही नहीं, साल 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के सहयोगी रहे ओम प्रकाश राजभर को भी बीजेपी ने पाले में कर लिया है. एक हफ्ते पहले समाजवादी पार्टी के कई नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं.
यह भी पढ़ें: डल झील में शुरू हुआ अमेजन का फ्लोटिंग स्टोर, अब पानी में भी कर सकेंगे शॉपिंग
बीजेपी के हाई प्रोफाइल सूत्रों के अनुसार, दिवंगत राजू पाल की पत्नी पूजा पाल जल्द ही बीजेपी में शामिल होने जा रही हैं. अभी पूजा अखिलेश यादव की नेतृत्व वाली सपा में हैं. राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर हो गया है. इसके अलावा अतीक और उसके भाई अशरफ की भी हत्या हो चुकी है. अनुमान लगाया जा रहा है कि पूजा पाल की बीजेपी में एंट्री से 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी सफलता मिलेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…