Google Map
Google Map: जैसा कि इंडिया का नाम बदलकर ‘भारत’ करने की चर्चा जारी है, Google मैप्स ने कथित तौर पर एक अपडेट किया है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, Google मैप्स अब “इंडिया” को भारतीय ध्वज डिजिटल कोड के साथ “दक्षिण एशिया में देश” के रूप में दिखा रहा है. सितंबर में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के मेजबान भारत ने अपने आधिकारिक संचार में पारंपरिक “इंडिया के राष्ट्रपति” के बजाय “भारत के राष्ट्रपति” का इस्तेमाल किया था.
अब यदि आप Google मैप के सर्च बॉक्स में ‘भारत’ टाइप करेंगे तो यह अब तिरंगे के डिजिटल कोड के साथ “दक्षिण एशिया में देश” के रूप में दिखाई देता है. भले ही आप Google मैप का उपयोग हिंदी या अंग्रेजी में करते हैं. मतलब जहां तक जानकारी की बात है तो यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में समान है. ऐसे समय में जब केंद्र सरकार आधिकारिक संचार में धीरे-धीरे “इंडिया” के बजाय “भारत” का उपयोग कर रही है, Google भी अपना होमवर्क कर रहा है.
केवल Google मैप ही नहीं, ट्रांसलेशन और न्यूज़ जैसे कैटेगरी में भी अन्य Google यूजर्स को समान परिणाम प्राप्त करने के लिए “भारत” और “इंडिया” दोनों का उपयोग करने का विकल्प दे रहा है. हालांकि इस पर अभी तक Google की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है. हाल ही में, पहली बार, केंद्रीय मंत्रिमंडल के लिए रेल मंत्रालय के एक प्रस्ताव में कथित तौर पर “इंडिया” को हटा दिया गया है और इसके सारे कंटेंट में “भारत” कर दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 4 अक्टूबर 2026, रविवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…