देश

Kerala: “मैंने धमाके किए”, प्रार्थना सभा में ब्लास्ट मामले में एक शख्स ने किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

Kerala Blast Update: केरल के कलामासेरी में प्रार्थना सभा में हुए धमाके की घटना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इन धमाकों को करने वाले आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है और उसने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है. केरल के एडीजीपी (कानून और व्यवस्था) एमआर अजित कुमार ने बताया कि एक शख्स ने त्रिशूर ग्रामीण के कोडाकरा पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया है. उन्होंने कहा कि शख्स ने दावा किया है कि यह धमाके उसी ने किए हैं. अधिकारी के मुताबिक शख्स का नाम डोमिनिक मार्टिन है.

सरेंडर करने वाले शख्स ने दावा किया कि वह सभा के एक ग्रुप से जुड़ा हुआ है. एडीजीपी ने आगे कहा कि, ”हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं. हम इस मामले के सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं. विस्फोट हॉल के बीच में हुआ था.”

52 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया

ADGP एम.आर. अजित कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि, “कार्यक्रम के दौरान विस्फोट हुआ था, जिसमें लगभग 45 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई है. अन्य 5 की हालत गंभीर है. मृतक के महिला होने की आशंका है, जिनकी जान झुलसने के कारण हुई है.” वहीं कलामासेरी के कन्वेंशन सेंटर में हुए विस्फोट पर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि 52 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. यहां 30 लोग भर्ती हैं, जिनमें से 18 ICU में हैं और 6 गंभीर रूप से घायल हैं, उनमें से एक 12 साल का बच्चा भी है. मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.”

अचानक तीन बम धमाके हुए थे

गौरतलब है कि केरल के एर्नाकुलम के कलामसेरी में स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में अचानक तीन बम धमाके हुए थे. जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ये धमाका उस समय हुआ जब कन्वेंशन सेंटर में यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना चल रही थी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

13 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

19 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

48 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago