ICC World Cup 2023

World Cup 2023: ये तीन दिग्गज खिलाड़ी हैं बाबर आजम के फेवरेट, दो भारतीय बल्लेबाज भी हैं पसंदीदा

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है. बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने अब तक 6 मैच खेले हैं. जिसमें उसे शुरू के दो मैचों में जीत मिली. इसके बाद पाकिस्तान को लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. पिछले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. एक समय में ऐसा लग रहा था कि मैच में पाकिस्तान की जीत होगी लेकिन आखिरी समय में केशव महाराज ने चौका जड़कर साउथ अफ्रीका को जीत दिला दी. पाकिस्तान का अगला मैच अब कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा. इस मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बताया है कि इस समय कौन-कौन से क्रिकेटर्स उनके फेवरेट हैं.

रोहित, विराट और विलियमसन के मुरीद हैं बाबर

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि वह टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, रन मशीन विराट कोहली और न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन को बहुत पसंद करते हैं. एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत करते हुए बाबर ने कहा कि ये तीनों खिलाड़ी जिस तरीके से अपनी टीम को मुसीबतों से निकालते हैं, वह उन्हें ज्यादा प्रभावित करता है. बाबर ने कहा कि वह इन तीनों खिलाड़ियों से हमेशा सीखने की कोशिश करते हैं. बाबर आजम ने कहा कि वह रोहित शर्मा, विराट कोहली और केन विलियमसन वर्ल्ड में उनके सबसे ज्यादा पसंदीदा बल्लेबाज हैं. उन्होंने कहा कि ये तीनों बल्लेबाज दुनिया के शीर्ष प्लेयर हैं और किसी भी परिस्थिति को अच्छी तरीके से समझते हैं. यही कारण है कि वो इन तीनों की प्रशंसा करते हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया, जानें वजह

वर्ल्ड कप में प्रभावशाली नहीं रहा है पाकिस्तान

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने टीवी चैनल से बातचीत में आगे कहा कि, रोहित, विराट और केन विलियमसन के बारे में जो बात उन्हें सबसे ज्यादा पसंद हैं वो यह है कि कैसे टीम को मुश्किल परिस्थितियों से उबारते हैं और कठीन गेंदबाजी में भी रन बटोरते हैं. बाबर ने आगे कहा कि वो तीनों बल्लेबाजों से हमेशा यही सीखने की कोशिश करते हैं. बता दें कि बाबर आजम की कप्तानी पाकिस्तान पहली बार भारत की सरजमीं पर वर्ल्ड कप खेल रही है. टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान पर प्रभावी टीम के रूप में देखा जा रहा था लेकिन टूर्नामेंट में उसका कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है.

— भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

7 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

8 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

8 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

9 hours ago