श्रीनगर में हनीट्रैप रैकेट का भंडाफोड़
श्रीनगर-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को श्रीनगर में एक हनी ट्रैप जबरन वसूली रैकेट का भंडाफोड़ किया, जिसमें गिरोह द्वारा प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाया गया था, श्रीनगर पुलिस को एक सरकारी अधिकारी से शिकायत मिली थी कि जबरन वसूली के जरिए उनसे 8 लाख रुपये ठगे गए.
अधिकारी के मुताबिक उन्हें गिरोह द्वारा लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। उनके परिवार को एक वीडियो क्लिप भेजने की धमकी दी गई थी, जिसमें उन्हें एक अजनबी के बेडरूम में फिल्माया गया था.
घटनाक्रम के मुताबिक एक अफसर ने शिकायत की कि उन्हें एक महिला का फोन आया था, जिसमें उनसे मदद मांगी गई थी.उसने एक पारिवारिक विवाद को निपटाने के लिए अधिकारी से उसके घर जाने का अनुरोध किया था.अधिकारी वहां गए तो उन्हें बेडरूम में ले जाया गया. इसके बाद दो पुरुष उस बेडरूम में दाखिल हुए, जहां महिला पहले से मौजूद थी.उन्होंने महिला की मौजूदगी में पुरुष का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया.
दो पुरुषों में से एक, जो बाद में महिला का पति निकला, उसने अधिकारी पर उसकी पत्नी के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया.श्रीनगर पुलिस ने अधिकारी की शिकायत की जांच शुरू की और पाया कि शिकायत सही थी.
ये रैकेट तीन लोग चला रहे था जिनमें अजय गनई, उसकी पत्नी शाइस्ता और उनका दोस्त जहांगीर डार शामिल है. उन्होंने कई लोगों को ब्लैकमेल किया था, जिनसे उन्होंने जबरन वसूली के रूप में 40 लाख रुपये एकत्र किए थे.तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
–आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…