देश

एक बार फिर खुदकुश हमले से दहला काबुल,19 लोगों की मौत,शिक्षण संस्थान को बनाया निशाना

काबुल- अफगानिस्तान की राजधानी काबुल आज एक बार फिर बम धमाके से दहल उठी.ये धमाका( Blast) शुक्रवार की सुबह एक शिक्षण संस्थान के नजदीक हुआ.  इस आत्मघाती हमले (Suicide Bombing) में अभी तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है. इस हमले में कम से कम 27 लोग घायल भी हुए हैं. बताया गया है कि जिस वक्त यह बम धमाका हुआ, उसी वक्त शिक्षण संस्थान में में दर्जनों छात्र मौजूद थे और इम्तेहान की तैयारी कर रहे थे.

शियाओं को बनाया निशाना

काबुल से मिल रही खबरों के मुताबिक यह धमाका पश्चिम काबुल के पासदश्त-ए-बारची में हुआ जो कि मुख्य रूप से शिया बहुल इलाका है.इसका मतलब ये है कि सुन्नी कट्टरपंथियों ने शियाओं को टारगेट किया जिसमें वह सफल रहे. इस इलाके में कई बार धमाके हो चुके हैं. अफगान पुलिस ने बताया है कि यहां बच्चे परीक्षा की तैयारी कर रहे थे तभी वहां एक आत्मघाती हमलावर आ गया. इस बम धमाके में 19 लोगों को जान चली गई है और 27 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

बिखरी पड़ी हैं लाशें

जहां ये धमाका हुआ वहां दर्जनों लोगों की लाशें बिखरी पड़ी हैं और लोगों की चीत्कार सुनाई पड़ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. आपको बता दें कि बीते कुछ महीनों में ही काबुल में कई बम धमाके हो चुके हैं जिनमें लोगों की जान जा चुकी है. इनमें से कुछ हमले आत्मघाती(Suicide Bombing) भी रहे हैं जिनमें हमलावर ने खुद को धमाके से उड़ाकर लोगों की जान ले ली.

शिक्षण संस्थान निशाने पर

फिलवक्त किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. पिछले साल दश्त-ए-बारची के पास ही हुए एक बम धमाके में कम से कम 85 लोग मारे गए थे. इसमें 300 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हुए थे. मरने वालों और घायलों में ज्यादातर लड़कियां थी. इस साल अप्रैल के महीने में भी दो बम धमाके हुए थे जिनमें 6 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग घायल हो गए. ज्यादातर हमलों में शिक्षण संस्थानों को ही निशाना बनाया जा रहा है.

–आईएनएस/भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

1 hour ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

3 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

3 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

3 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

3 hours ago