खेल

Road Safety World Series: इरफान पठान और नमन ओझा ने इंडिया लीजेंड्स को फाइनल में पहुंचाया

नई दिल्ली- Road Safety World Series के दूसरे सीजन में एक बार फिर इंडिया लीजेंड्स सेमीफानल मुकाबला जीतकर फाइनल में पहुंच गई है. गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के खिलाफ हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज  नमन ओझा (Naman Ojha) और ऑलराउंडर इरफान पठान  की विस्फोटक पारी के दम पर इंडिया लीजेंड्स ने ऑस्ट्र्रेलिया लीजेंड्स को 5 विकेट से हार दिया. नमन ओझा ने 62 गेंदों पर नाबाद 90 रन बनाए जिसमें 7 चौके और पांच छक्के शामिल थे. उनकी  इस बेहतरीन पारी के लिए उन्हे प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

रायपुर में खेले गए पहले सेमीफाइनल  मैच बेहद रोमाचंकि था.  जिसका निर्णय अंत के ओवरों में जाकर हुआ. टॉस जीतकर इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद कप्तान शेन वॉटसन के नेतृत्व में  मैदान पर उतरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरना शुरु किया. लेकिन उनके नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहें. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरन व्हाइट ने  18 गेंदों में 38 रन बनाएं और टीम को 20 ओवरों में 172 रनों  तक पहुंचा दिया.

बारिश से प्रभावित इस मैच के रिजर्व डे के दिन मैच फिर से शुरु हुआ. टारगेट का पीछा करने उतरी इंडिया लीजेंड्स की टीम को महान बल्लेबाज सचिन तेदुलकर के रुप में बड़ा झटका लगा. सचिन महज 10 रन बनाकर आउट हो गए. सचिन के वापस पवेलियन लौटते ही स्टेडियम में सन्नाटा छा गया. इसके बाद नमन ने पारी को संभालते हुए हवाई फायर शुरु किया. नमन ने इरफान पठान के साथ 22 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी की. इरफान ने तूफानी पारी खेलते हुए 12 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए. उन्होने लगातार चार छक्के जड़ कर भारत को 19.2 ओवर में यादगार जीत दिला दी.

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज

Road Safety World Series का दूसरा सेमीफाइनल आज श्रीलंका लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला  शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम  में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरु होगा.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

33 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

33 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 hours ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago