देश

Rahul Gandhi के घर पर विपक्ष की बड़ी बैठक, चुनावी धांधली से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक होंगे मुद्दे

विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की अहम बैठक आज कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आवास पर होने जा रही है. यह बैठक डिनर के दौरान होगी और इसमें देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

बैठक का उद्देश्य

बैठक का मुख्य उद्देश्य 2024 लोकसभा चुनावों में कथित धांधली, चुनाव आयोग की भूमिका और केंद्र सरकार की जवाबदेही पर रणनीति बनाना है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि लगभग 70 से 80 सीटों पर गड़बड़ी होने की आशंका है. उन्होंने यह भी कहा था कि अगर लगभग 15 सीटों पर भी चुनाव सही ढंग से होते तो भाजपा केंद्र में दोबारा सरकार नहीं बना पाती.

प्रियंका चतुर्वेदी का केंद्र पर हमला

कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा में विपक्ष के नेता के घर होने वाली बैठक में विशेष गहन समीक्षा (SIR) प्रक्रिया, महाराष्ट्र में फर्जी मतदाताओं को जोड़ने का मामला, ऑपरेशन सिंदूर, भारत-अमेरिका व्यापार सौदा और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बम जैसे मुद्दे उठाए जा सकते हैं. शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर कोई जवाबदेही नहीं दिखा रही है.

बैठक में कौन-कौन से नेता होंगे शामिल?

जे जानकारी निकलकर अभी सामने आ रही है उसके अनुसार बैठक में शरद पवार, तेजस्वी यादव, उमर अब्दुल्ला, हेमंत सोरेन, उद्धव ठाकरे और फारूक अब्दुल्ला जैसे बड़े नेता शामिल हो सकते हैं. फारूक अब्दुल्ला ने स्पष्ट किया है कि वे बिहार की SIR प्रक्रिया पर चर्चा करेंगे जिसे भाजपा-जेडीयू गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- भारत-अमेरिका ट्रेड वार के बीच 7 वर्ष बाद चीन जाएंगे PM Modi, SCO समिट में होगी जिनपिंग से मुलाकात

बैठक क्यों अहम है ?

यह बैठक विपक्ष की आगामी रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है. सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या विपक्ष कोई ठोस कदम उठाएगा या यह सिर्फ एक और औपचारिक चर्चा बनकर रह जाएगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

12 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

14 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

24 minutes ago

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

33 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

1 hour ago