देश

नई साड़ी नहीं दिलाने पर छात्रा ने की आत्महत्या, फ्रेशर्स पार्टी के लिए थी जिद

Suicide case: आंध्र प्रदेश के सत्य साईं जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. धर्मावरम बालाजी नगर की रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा उषा ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसकी मां ने फ्रेशर्स पार्टी के लिए नई साड़ी दिलाने से मना कर दिया था. यह घटना आज की युवा पीढ़ी की मानसिकता और भावनात्मक अस्थिरता पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, उषा एक स्थानीय कॉलेज में इंटर द्वितीय वर्ष की छात्रा थी. कॉलेज में फ्रेशर्स डे पार्टी का आयोजन होने वाला था जिसमें वह नए कपड़े पहनकर शामिल होना चाहती थी. उसने अपनी मां से कई बार नई साड़ी की मांग की लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मां ने साड़ी दिलाने से इनकार कर दिया. इससे उषा बेहद परेशान हो गई.

पुरानी साड़ी से फंदा

उषा को यह बात खल रही थी कि उसकी सभी सहेलियां नई साड़ी पहनकर पार्टी में जाएंगी और वह पुरानी साड़ी में कैसे जाएगी. इसी मानसिक तनाव में उसने घर पर एक पुरानी साड़ी से फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. जब उसकी मां घर लौटी और बेटी को इस हालत में देखा तो वह सदमे में चली गई और फूट-फूट कर रोने लगी.

इसे भी पढ़ें- भारत-अमेरिका ट्रेड वार के बीच 7 वर्ष बाद चीन जाएंगे PM Modi, SCO समिट में होगी जिनपिंग से मुलाकात

घटना पूरे समाज के लिए चेतावनी

यह घटना किसी एक परिवार के लिए नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है. पता नहीं आजकल के युवाओं को क्या हो गया है कि वे छोटी-छोटी बातों पर बड़े कदम उठा रहे हैं. ये बेहद ही चिंताजनक है. प्यार में नाकामी, माता-पिता की डांट, या कोई छोटी सी मांग पूरी न होने पर आत्महत्या जैसे फैसले लेना मानसिक रूप से अस्थिरता को दर्शाता है.

बच्चों को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने की जरूरत

समाज, स्कूल और परिवार को मिलकर बच्चों को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने की जरूरत है. उन्हें यह समझाना जरूरी है कि जीवन की हर समस्या का समाधान आत्महत्या नहीं है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

2 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

15 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

41 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

48 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

58 minutes ago