देश

Kanpur Airport: कनपुरियों के लिए बड़ी खबर- 16 से शुरू होगी कानपुर-दिल्ली फ्लाइट, मुंबई और बेंगलुरु के यात्री आज से ही कर सकेंगे हवाई सफर

Kanpur Airport New Terminal: प्रगति की ओर दिन-बा-दिन बढ़ रहे उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले को एक नई सौगात मिल गई है. यहां के बिजनेसमैन लम्बे समय से लगातार कानपुर से सीधे दिल्ली के लिए फ्लाइट की मांग कर रहे थे. ताकि आने-जाने में उनके समय की बचत हो सके. इस पर योगी सरकार ने कानपुर वासियों की यह मुराद भी पूरी कर दी है और 16 जून से वे कानपुर से सीधे दिल्ली के लिए हवाई सफर कर सकेंगे. तो वहीं मुम्बई और बेंगलुरु के लिए आज से ही उड़ानें शुरू हो गई हैं.

इस सम्बंध में कानपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर संजय कुमार मे मीडिया को जानकारी दी कि, 7 जून यानी बुधवार से मुंबई और बेंगलुरु के यात्री भी नए टर्मिनल से हवाई सफर का लाभ ले सकेंगे. इसके साथ ही मुंबई और बेंगलुरु से आने वाले यात्री भी नए टर्मिनल पर लैंड करेंगे. इसी के साथ उन्होंने आगे जानकारी दी कि, कानपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो कंपनी अपनी फ्लाइट शुरू कर सकती है. उन्होंने बताया कि, कानपुर से दिल्ली की फ्लाइट का शेड्यूल 16 जून से प्रस्तावित है. मालूम हो कि पहली बार नए टर्मिनल से 180 सीटर विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा. दिल्ली फ्लाइट को लेकर कानपुर के व्यापारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. तो वहीं नए टर्मिनल से बुधवार को मुंबई और बेंगलुरु के लिए यात्री उड़ान भरेंगे. इसके लिए इंडिगो विमान सेवा ने अपना सेटअप तैयार कर लिया है. जानकारी सामने आ रही है कि, विमान कंपनी के इंजीनियर टेस्टिंग का काम कर रहे है. साथ ही इसमें आने वाली खामियों को भी दूर किया जा रहा है. वहीं विमान सेवा कंपनी का दावा है कि लैंडिंग से लेकर टेकऑफ तक के काम को पूरा कर लिया गया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक नए टर्मिनल के उद्घाटन से पहले स्पाइसजेट कानपुर से दिल्ली के बीच फ्लाइट ऑपरेट कर रही थी. हालांकि उद्घाटन से पहले ही उसने अपनी सेवाओं पर विराम लगा दिया है.

ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बाबा को उठाकर जेल में डाल देना चाहिए

16 जून को लेकर कंपनी ने की ये तैयारी

बता दें कि कानपुर में नए टर्मिनल के उद्घाटन के दौरान ही 26 मई को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 3 महीने के अंदर ही कानपुर से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू करने की घोषणा कर दी थी, लेकिन 16 जून से ही कानपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू होने की सामने आ रही खबर के बाद से कानपुर वासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है. जानकारी सामने आ रही है कि, विमान सेवा का शेड्यूल भी करीब-करीब फाइनल कर लिया गया है. वहीं ये भी जानकारी सामने आ रही है कि, कानपुर के नए टर्मिनल से हवाई सेवा शुरू करने के लिए इंडिगो के अलावा विस्तारा और एयर एशिया जैसी कंपनियां भी इच्छुक हैं. बताया जा रहा है कि विमान कंपनियों की कमर्शियल टीम नए टर्मिनल का सर्वे कर रही है.

कानपुर से दिल्ली फ्लाइट के लिए ये संभावित शेड्यूल किया गया है तय

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से कानपुर के लिए संभावित शेड्यूल भी तय कर दिया गया है. जानकारी सामने आ रही है कि, दोपहर 01:05 बजे फ्लाइट टेकऑफ करेगी और कानपुर से 02:05 बजे फ्लाइट दिल्ली के लिए लैंड करेगी. फिर कानपुर से दिल्ली के लिए दोपहर 03:35 बजे टेकऑफ करेगी और दिल्ली में 03:35 बजे लैंड करेगी. हो सकता है कि बाद में यात्रियों की संख्या को देखते हुए शेड्यूल में कुछ बदलाव भी किया जाए. हालांकि ये सम्भावित शेड्यूल है और इसके लिए बाद में कम्पनी डिटेल जारी करेंगी.

कोलकाता के लिए भी है फोकस

ये भी जानकारी सामने आ रही है कि विमान कंपनियां कानपुर से दिल्ली सफर शुरू होने के बाद कोलकाता के लिए प्लान बना रही हैं. वही एयरपोर्ट अधिकारियों ने भी मीडिया के सामने दावा किया है कि, सब कुछ ठीक रहा तो अक्टूबर से कोलकाता के लिए भी फ्लाइट शुरू कर दी जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अमित शाह ने गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह में दिया ‘वन वर्ल्ड, वन फैमिली’ का संदेश, बोले- आध्यात्मिक चेतना से होगा समाज का उत्थान

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी महोत्सव में केंद्रीय…

9 minutes ago

फिर मचने वाली है तबाही, आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, 120 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने दस्तक दे दी है. उत्तर-उत्तर-पश्चिम…

15 minutes ago

नेपाल में लैंडिंग के दौरान टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत

Nepal Helicopter Crash: नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में लैंडिंग के दौरान फिशटेल एयर और डायनेस्टी…

52 minutes ago

सोना-चांदी के भाव में फिर भूचाल! चांदी ₹1.80 लाख के नीचे आई, सोना भी हुआ सस्ता

Gold Silver Price Crash: MCX पर मंगलवार को सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई.…

1 hour ago

‘अब और नुकसान नहीं झेलेंगे’ दिल्ली पुलिस कमिश्नर से CTI की गुहार, 11 नवंबर तक प्रदर्शनों पर लगे रोक

CTI On Delhi Protest: दिल्ली में रैलियों और धरना-प्रदर्शनों के कारण एक महीने में 14…

2 hours ago

सत्ता, सवाल और नेतृत्व की परीक्षा

लोकतंत्र में नेतृत्व की असली पहचान बड़े भाषणों से नहीं, बल्कि जनता के सवालों को…

2 hours ago