देश

Adani Group NDTV Shares: NDTV के किसी भी डायरेक्टर को हटा सकते हैं गौतम अडानी, सबसे बड़े शेयरहोल्डर बनने के बाद मिला अधिकार

Adani Group NDTV Shares: एशिया के सबसे अमीर अरबपति गौतम अडानी के ग्रुप की नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) में हिस्सेदारी 37 प्रतिशत से अधिक हो गई है. जिससे अडानी ग्रुप (Adani Group) एनडीटीवी में सबसे बड़े शेयरहोल्डर बन गए हैं. अडानी समूह ने ओपन ऑफर के माध्यम से ये हिस्सेदारी हासिल की. ओपन ऑफर के अंत में अडानी समूह ने 294 के प्राइस बैंड पर एनडीटीवी के लगभग 53.27 लाख शेयर हासिल कर लिए हैं. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, शेयरों की संख्या 1.67 करोड़ शेयरों के ओपन ऑफर के आकार का एक तिहाई है.

बता दें, अडानी ग्रुप (Adani Group) एनडीटीवी (NDTV) में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी लेना चाह रहा था, लेकिन अडानी समूह ने ओपन ऑफर के जरिए अपनी हिस्सेदारी 37 प्रतिशत से अधिक बढ़ा दी.

अडानी ग्रुप ने 53 लाख शेयरों का किया अधिग्रहण

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, अडानी ग्रुप (Adani Group) ने खुली पेशकश के जरिए 294 करोड़ मूल्य दायरे में एनडीटीवी के 53.27 लाख शेयरों का अधिग्रहण (Adani Group NDTV Shares) किया है. अडानी ग्रुप ने एक छोटी कंपनी का अधिग्रहण (Adani Group NDTV Shares) करके एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी पर अप्रत्यक्ष अधिकार हासिल कर लिया था.

ये भी पढ़ें : Ravish Kumar Resigns: रवीश कुमार का NDTV से इस्तीफा, कर्मचारियों को भेजे गए मेल में क्या कहा गया?

पत्रकारों में है डर का माहौल

अडानी ग्रुप (Adani Group) द्वारा नई दिल्ली टेलिविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) के अधिग्रहण के बाद वहां काम करने वाले कुछ पत्रकारों में डर पैदा हो गया है. हाल के दिनों में एनडीटीवी के फाउंडर प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने प्रमोटर कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि अभी वो एनडीटीवी में अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है, जिसके कुछ दिनों बाद एनडीटीवी में काम करने वाले वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया था.

ये भी पढ़ें : NDTV Adani Deal: प्रणय और राधिका रॉय का इस्तीफा, अडानी ग्रुप टेकओवर के करीब

वहीं, अडानी ग्रुप (Adani Group) का कहना है कि वो एनडीटीवी (NDTV) के अधिग्रहण को एक व्यावसायिक अवसर के बजाय एक जिम्मेदारी के रुप में देखते हैं. ये कहते हुए कि अधिग्रहण पूरा होने पर उन्होंने प्रणय रॉय को अध्यक्ष के रुप में रहने के लिए आमंत्रित किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

सनातन परंपरा में मां दुर्गा को आदिशक्ति, अदम्य साहस और आसुरी वृत्तियों पर धर्म की…

2 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

32 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

40 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

44 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

45 minutes ago