देश

गर्लफ्रेंड के चक्कर में हुआ डिमोशन, डिप्टी एसपी से बना दिए गए सिपाही, पढ़ें क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक डिप्टी एसपी का डिमोशन करके सिपाही बनाए जाने का मामला सामने आया है. डिप्टी एसपी रहे कृपाशंकर कनौजिया पर ये एक्शन इसलिए लिया गया है क्योंकि उन्होंने पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने का घोर अपराध किया है. उन्नाव में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात रहे कृपाशंकर कनौजिया को अब गोरखपुर 26वीं पीएसी वाहिनी भेज दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि ये पूरा मामला उन्नाव के बीघापुर में तैनात रहे सीओ कृपाशंकर कनौजिया जुड़ा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, कृपाशंकर कनौजिया ने 6 जुलाई 2021 को जिले के पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखकर पारिवारिक कारणों से छुट्टी मांगी थी. छुट्टी मिलने के बाद कृपाशंकर कनौजिया घर जाने के बजाय कहीं और चले गए थे.

काफी समय तक घर न पहुंचने और घरवालों से कोई कॉन्टैक्ट न होने पर सीओ कृपाशंकर कनौजिया की पत्नी ने खोजबीन शुरू की. सीओ की पत्नी ने एसपी को भी इस मामले की जानकारी दी. पुलिस ने जब सीओ से संपर्क करने की कोशिश की तो उनका सरकारी और निजी, दोनों नंबर बंद मिले. जिसके बाद एसपी ने एक टीम गठित कर मामले की जांच सौंप दी थी.

होटल में प्रेमिका के साथ पकड़े गए सीओ

पुलिस की सर्विलांस टीम को उनकी आखिरी लोकेशन कानपुर के होटल में मिली थी. जहां पर उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हुआ था. पुलिस ने होटल पहुंचकर देखा तो वहां पर सीओ अपनी प्रेमिका के साथ मौजूद थे.

यह भी पढ़ें- UP में बम्पर नौकरी… भर्ती किए जाएंगे 42 हजार होमगार्ड, बनेंगे आपदा मित्र, मुख्यमंत्री योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस ने होटल से सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज को निकलवाया तो उसमें सीओ कृपाशंकर अपनी महिला दोस्त के साथ अंदर जाते हुए दिखाई दिए.

एडीजी ने किया डिमोट

मामला सामने आने के बाद शासन ने पूरे मामले की समीक्षा की और डिप्टी एसपी कृपाशंकर कनौजिया को दोबारा से सिपाही बनाने की सिफारिश की. जिसपर अमल करते हुए एडीजी प्रशासन ने उन्नाव में डिप्टी एसपी रहे कृपाशंकर कनौजिया को सिपाही के पद पर डिमोट करने का आदेश जारी कर दिया. बीघापुर के सीओ रहे कृपाशंकर को सिपाही के पद पर डिमोट करने के बाद उन्हें गोरखपुर में 26वीं पीएसी वाहिनी में तैनाती दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘शैतान जाते-जाते ट्रोल करा गया’, नाना पाटेकर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस?

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…

31 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

34 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

38 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

44 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

52 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

54 minutes ago