देश

Government Employees: देर से ऑफिस पहुंचने वाले सरकारी कर्मचारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, अब पहुंचना होगा इतने बजे, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिए ये निर्देश

Government Employees: अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं और देर से ऑफिस जाने की आपकी आदत है तो अब ये आदत बदल डालिए क्योंकि सरकार अब देर से ऑफिस पहुंचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रही है. इसको लेकर मोदी सरकार सख्त दिखाई दे रही है. नोटिफिकेशन जारी कर सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर अब आप ऑफिस 15 मिनट से अधिक लेट पहुंचते हैं तो आप पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यही नहीं ये आदेश केवल कर्मचारियों पर ही नहीं बल्कि सीनियर अधिकारियों पर भी लागू होगा.

बता दें कि कोरोना काल के दौरान से ही सरकारी विभागों में बायोमेट्रिक सिस्टम पर रोक लगा दी गई थी. फिलहाल अब इसे फिर से शुरू कर दिया गया है. इसी के साथ ही अब केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने देश भर के करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों को सुबह 9.15 मिनट तक ऑफिस पहुंचे का निर्देश जारी किया है और सभी कर्मचारियों को अटेंडेंस के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है.

ये भी पढ़ें-Jammu and Kashmir: उरी में घुसपैठ की बड़ी कोशिश को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम, जारी सर्च ऑपरेशन में मिला एक आतंकी का शव

माना जाएगा आधा दिन का अवकाश

बता दें कि लेट से दफ्तर पहुंचने वाले सरकारी कर्मचारियों की आदत सुधारने के लिए केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग ने एक नोटिफिकेशन जारी करके साफ तौर पर कहा है कि अगर कोई केंद्रीय कर्मचारी सुबह 9.15 मिनट तक दफ्तर नहीं पहुंचता है तो ऐसी स्थिति में उसका आधा दिन का अवकाश माना जाएगा. विभाग ने कर्मचारियों को अधिकतम 15 मिनट तक की देरी के लिए ही अनुमति दी है. इसी के साथ ही सर्कुलर में छुट्टी के नियम के बारे में भी जानकारी दी गई है.

छुट्टी लेने से पहले करना होगा ये काम

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो अगर किसी सरकारी कर्मचारी को अवकाश चाहिए होगा तो उसे एक दिन पहले अपने विभाग को जानकारी देनी होगी. इसके अलावा इमरजेंसी लीव की स्थिति बनने पर भी एप्लीकेशन देना अनिवार्य होगा.

कर्मचारी करते रहते हैं विरोध

अक्सर ही देखा जाता है कि सरकारी विभागों में समय पर कर्मचारी व अधिकारी नहीं पहुंचते हैं. विभागों में कभी-कभी तो 10-11 बजे तक भी ताला लटका रहता है. इस तरह की खबरें अक्सर ही सामने आती रहती हैं. कई बार इसको लेकर जनता को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में जहां सरकार से कर्मचारियों के सही समय पर दफ्तर आने के नियमों में सुधार करने की मांग की जाती रही है तो वहीं कर्मचारी लगातार इसका विरोध करते रहे हैं. कर्मचारियों का कहना होता है कि वे काफी दूर से दफ्तर आते हैं, इसी वजह से लेट हो जाते हैं. इसी के साथ ही कर्मचारियों का ये भी कहना होता है कि कई बार वे विभाग की फाइलों को घर पर भी ले जाकर वीकेंड पर काम करते हैं. फिलहाल इस बार कर्मचारियों का कोई तर्क काम आते नहीं दिखाई दे रहा है. सरकार इस बार लेटलतीफी पर कार्रवाई करने के मूड में नजर आ रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

2 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

6 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

12 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

20 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

22 minutes ago

महालया पर पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं; मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना

महालया के पावन अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी…

29 minutes ago