देश

Bihar: पिटाई से युवक की मौत के बाद आगजनी और तोड़फोड़, इलाके में तनाव के बाद धारा 144 लागू

Bihar: बिहार के सारण जिले में एक युवक की कुछ लोगों द्वारा पिटाई किए जाने से मौत हो गई है. मामले की जानकारी होने पर इलाके में तनाव का माहौल है.

मामला बिहार के सारण जिले के मांझी थाना अंतर्गत मुबारकपुर गांव का है जहां बंधक बनाकर तीन युवकों की बेरहमी से पिटाई की गई. इसमें अधिक चोट लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई, वहीं अन्य दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हैं. लोगों को इस बात की जानकारी होते ही इलाके में हुए उपद्रव, आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को ध्यान में रखते हुए धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.

यह है मामला

दो फरवरी को तीन युवकों अमितेश सिंह, राहुल सिंह और आलोक सिंह को गांव के मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव और उसके समर्थकों पर बंधक बना कर उनकी बेरहमी से पिटाई किये जाने का आरोप है, जिसमें से एक युवक अमितेश की मौत हो गई है, जबकि अन्य दो घायल युवकों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना के विरोध में रविवार को उक्त गांव में आगजनी और तोड़फोड़ के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है.

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मंगाया गया

बिहार के पुलिस मुख्यालय द्वारा इस मामले को लेकर सोमवार को एक बयान जारी किया गया. इसके अनुसार सारण के मांझी थाना में वर्तमान स्थिति को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है. इसका उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस मुख्यालय के बयान के मुताबिक इलाके में किसी भी तरह की गैर कानूनी हरकत को कैद करने के लिए वीडियोग्राफर भी रखे गए हैं. यह किसी भी तरह की गड़बड़ी मे संलिप्त लोगों का लगातार वीडियो बनाएंगे. वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के बाहर से भी अतिरिक्त सुरक्षा बल मंगाया गया है.

दो आरोपी गिरफ्तार

इस निर्मम हत्या कांड में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. बाकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया है. इसके अलावा दोनों मामलों (हत्या व उपद्रव/उन्माद फैलाना) के दोषियों के फरार रहने की स्थिति में तत्काल उनकी संपत्ति कुर्क करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नए जज, चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने दिलाई शपथ

सोशल मीडिया पर भी निगाह

ऐसे लोगों के के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है, जो सोशल मीडिया पर इस मामले में भड़काऊ एवं भ्रामक पोस्ट कर रहे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

14 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

34 minutes ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

1 hour ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

1 hour ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

1 hour ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

2 hours ago