होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी
Adani Group Stock: अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों के शेयरों में शुरू हुई गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. हर रोज टूटते शेयरों की वजह से इन कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन (M-cap) लगातार कम हो रहा है. कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा. सोमवार को शुरुआती कारोबार में अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 9.50 प्रतिशत नीचे आ गया.
बीएसई पर अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 1,597.95 रुपये पर कमजोर खुलने के बाद और गिरकर 1,433.60 रुपये पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 9.50 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है. बाद में यह 6.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1480.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था. अडानी टोटल गैस, अडाणी पावर, अडाणी ग्रीन एनर्जी और अडाणी विल्मर के शेयर बीएसई पर पांच प्रतिशत के नुकसान में कारोबार कर रहे थे. वहीं अडानी ट्रांसमिशन 10 प्रतिशत नीचे आ गया.
दूसरी ओर, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 501.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा अडानी समूह से जुड़ी अन्य कंपनियों…अंबुजा सीमेंट्स में 3.28 प्रतिशत, एसीसी में 0.82 प्रतिशत और एनडीटीवी में 4.98 प्रतिशत की गिरावट आई. अमेरिका की शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में गौतम अडानी की अगुवाई वाले समूह पर धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर का आरोप लगाया गया था. उसके बाद से समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया. हालांकि, अडानी समूह ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए कहा है कि वह सभी कानूनों और खुलासा अनिवार्यताओं को पूरा करता रहा है.
एक रिपोर्ट में ग्रीन पोर्टफोलियो रिसर्च हेड और सह-संस्थापक, अनुज जैन कहते हैं कि अडानी पैक ने हमेशा बहुत अधिक वैल्यूशन किया है और बार-बार इस पर संदेह जताया गया है. शेयर की कीमतों में गिरावट के बावजूद भी अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी टोटल 3 डिजिट के PE पर कारोबार जारी हैं.
जैन का मानना है कि बहुत कम ओवरवैल्यूएशन को छोड़ना बाकी है वरना बाजार की ताकतों ने उन्हें अब उचित वैल्यूएशन पर ला दिया है. हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि ये कंपनियां बहुत तेजी से विकास कर रही हैं और व्यापार मॉडल डिमांड और एन्युटी के लिए कमोबेश अयोग्य है. हम मानते हैं कि सबसे बुरा दौर लगभग खत्म हो गया है. हालांकि, एक शेयर जो दिलचस्प है वो है अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…