देश

Anand Mohan Released: “रिहाई का फैसला गलत है, इस फैसले के खिलाफ हम करेंगे अपील”, आनंद मोहन की रिहाई पर बोलीं IAS जी कृष्णैया की बेटी

Anand Mohan Released: बिहार का बाहुबली आनंद मोहन आज सुबह साढ़े चार बजे सहरसा जेल से रिहा हो चुका है. बाहुबली आनंद मोहन गोपालगंज के डीएम की हत्या का सज़ायाफ़्ता क़ैदी था. 5 दिसंबर 1994 को डीएम कृष्णैया की हत्या भीड़ ने पत्थरों से कुचलकर कर दी गई थी. जिसके बाद साल 2007 में आनंद मोहन को फांसी की सज़ा हुई थी, जिसे बाद फांसी की सजा को बदलकर उम्रक़ैद कर दिया गया था. बिहार सरकार ने हाल ही में जेल मैनुअल में संशोधन कर 27 दोषियों को रिहा करने का फैसला लिया था. इनमें से एक की मौत हो चुकी है. आनंद मोहन भी इन्हीं 27 कैदियों में शामिल था, जो अब जेल के बाहर की आबो हवा में सांस लेगा.

आनंद मोहन की रिहाई पर गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया (जिनकी 1994 में गैंगस्टर से नेता बने आनंद मोहन सिंह ने हत्या कर दी थी) की बेटी पद्मा ने कहा कि “नीतीश कुमार ने जो आनंद मोहन की रिहाई का फैसला लिया है वह बहुत ही गलत है. हम चाहते हैं कि सरकार इसपर पुनर्विचार करे. हम इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे.”

बिहार के सांसद रहे बाहुबली नेता और आईएएस जी कृष्णैया हत्याकांड के दोषी आनंद मोहन सिंह की रिहाई को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है. कानून में बदलाव कर आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता साफ किए जाने को लेकर नीतीश सरकार पर बीजेपी ने चौतरफा हमला बोला है.

एक तरफ जहां बीजेपी नीतीश सरकार पर हमलावर है तो वहीं नीतीश सरकार इस फैसले को सही ठहराने में जुटी हुई है. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है. कानून के तहत ही आनंद मोहन की रिहाई हुई है.

वहीं, आईएएस अधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को रिहा किए जाने के फैसले पर आईएएस एसोसिएशन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. एसोसिएशन ने बिहार सरकार की निंदा करते हुए कहा कि ये फैसला सही नहीं है. आईएएस एसोसिएशन ने ट्वीट कर कहा है कि आनंद मोहन को रिहा किए जाने का फैसला बहुत ही निराश करने वाला है.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election: कर्नाटक में बीजेपी ने उतारी दिग्गजों की फौज, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने ‘मजहब’ को लेकर साधा निशाना तो CM शिवराज ने भी चलाएं तीर

बाहुबली आनंद मोहन इन केसों में काटी सजा

-4 दिसंबर 1994 को छोटन शुक्ला की हत्या
-आनंद मोहन की पार्टी के नेता थे छोटन शुक्ला
-5 दिसंबर 1994 को मुजफ्फरपुर में जोरदार हंगामा
-आनंद मोहन की अगुवाई में प्रदर्शन
-आनंद मोहन ने भीड़ को उकसाया
-प्रदर्शन के दौरान कृष्णैया गोपालगंज लौट रहे थे
-गुस्साई भीड़ का कृष्णैया की गाड़ी पर हमला
-पहले पीटा गया, फिर गोली मारकर हत्या

दरअसल, बिहार जेल नियमों में संशोधन के कुछ दिनों बाद बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने 27 कैदियों की रिहाई की अधिसूचना जारी की है. रिहा होने वालों में पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह भी हैं, जिन्हें 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया की हत्या मामले में दोषी ठहराया गया था. बस यही फैसला नीतीश सरकार की गले की फांस बन गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 minute ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

7 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

20 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

42 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

51 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

1 hour ago