खेल

IPL 2023: राजस्थान से CSK चाहेगी ‘बदला’, अपने ही घर में दूसरी हार की फजीहत से RR को है बचना, जानें मैच प्रीव्यू

RR Vs CSK, IPL 2023: आईपीएल 2023 पॉइंट्स टेबल में टॉप-1 पर काबिज एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनके ही घर में है. चल रहे टूर्नामेंट का 37वां मैच गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और अब प्लेऑफ़ स्टेज में इस फॉर्म को आगे भी कायम रखना चाहेगी. वहीं, सीएसके के लिए इस मुकाबले में ‘डबल मकसद’ के साथ मैदान में उतरेगी. दरअसल, धोनी की नजर इस मुकाबले को जीतने और पॉइंट्स टेबल में मिली बढ़त को कायम रखने पर होगी. साथ ही राजस्थान से पुरानी हार का बदला भी चेन्नई जरूर लेना चाहेगी.

राजस्थान से CSK चाहेगी ‘बदला’

ऐसा नहीं है की इस मैच में कोई भी टीम ज्यादा हावी है. चेन्नई के अपने इरादे हैं और राजस्थान के अपने. ऐसा में फैंस को एक रोमांचक मैच का मजा लूटने का मौका मिलेगा. राजस्थान ने चेन्नई को इस सीजन में उसके घर में हराया था. ऐसे में चेन्नई की नजर भी पुराना हिसाब चुकता करने पर है यानी आरआर को उसके घर में हराना.

ये भी पढ़ें: VIDEO: एक ओवर में 4 छक्के, तूफानी फिफ्टी…जेसन रॉय ने बैंगलोर में मचाया घमासान

हेड टू हेड

IPL में अब तक 27 बार दोनों टीमें भिड़ी हैं, जिसमें 15 बार CSK ने जीत दर्ज की है. वहीं 12 मैच राजस्थान ने जीते हैं.

अपने ही घर में दूसरी हार की फजीहत से RR को है बचना

राजस्थान रॉयल्स का जयपुर में इस सीजन ये दूसरा मुकाबला होगा. इससे पहले यहां LSG के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अब लगातार दूसरी हार अपने ही घर में हारना फजीहत वाली बात होगी. और, ऐसा हो कप्तान संजू सैमसन ये बिल्कुल नहीं चाहेंगे.

पिच रिपोर्ट: सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों को मदद मिलती है. यहां कोई भी टीम बड़ा स्कोर नहीं कर पाती. ऐसे में यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

RR: यशस्वी जायसवाल, जॉस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (C), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरैल, आर. अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

CSK: एमएस धोनी (C), डेवन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, अंबाती रायुडू, मथीषा पथिराना, महीश तीक्षणा, तुषार देशपांडे

RR vs CSK: Dream 11 Prediction

बल्लेबाज- ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, डेवन कॉनवे, शिमरोन हेटमायर

कीपर- संजू सैमसन

ऑलराउंडर्स- जेसन होल्डर, आर. अश्विन, शिवम दुबे,

गेंदबाज- युजवेंद्र चहल, मथीष पथिराना, संदीप शर्मा

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मेरठ में STF का एक्शन, कुख्यात गटारू गैंग से जुड़े 4 आरोपी दबोचे गए

UP News: मेरठ के सोतीगंज इलाके में यूपी STF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…

3 hours ago

सरदार पटेल की जयंती पर दिल्ली में राष्ट्रीय एकता का महाआयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा संदेश

दिल्ली के पंजाबी बाग में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम…

3 hours ago