देश

Karnataka Election: कर्नाटक में उतरी BJP के दिग्गजों की फौज, राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने ‘मजहब’ को लेकर साधा निशाना, CM शिवराज ने भी चलाए तीर

Karnataka Election: कर्नाटक में बीजेपी जहां कुछ दिक्कत में लग रही है, वहीं उसे बड़ी पार्टी होने का पूरा फायदा भी मिल रहा है. बीजेपी की तरफ से तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई बड़े-बड़े नेता प्रचार करने कर्नाटक आ रहे हैं जिन्हें देखने-सुनने के लिए भारी भीड़ जुट रही है.

बीजेपी की केंद्र में सरकार है और देश के ज्यादातर राज्यों में भी उसी की सरकार है. इसका फायदा उसे कर्नाटक चुनावों में मिल रहा है. तमाम केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री स्टार प्रचारक के रूप में कर्नाटक जा रहे हैं और कांग्रेस पर करारे हमले कर रहे हैं. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसमें पीछे नहीं है. जहां उनका रोड शो होता है वहां सड़कें भी भर जाती हैं और सड़क किनारे की इमारतों की छतें भी..और फिर चौहान के तीर चलने लगते हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक में अपनी पहली चुनावी रैली में धर्म आधारित आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि यह संविधान के खिलाफ है. उन्होंने यह भी दावा किया कि मजबूत ‘डबल इंजन सरकार’ के कारण पिछले छह वर्षों में उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के नेतृत्व वाले जनता दल (सेक्युलर) के गढ़ में एक चुनावी रैली के दौरान कहा, ‘‘कांग्रेस पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का तुष्टिकरण करती है और धर्म आधारित आरक्षण देती है, जो भारतीय संविधान के खिलाफ है.’’ इस इलाके में वोक्कालिगा समाज के लोगों की बहुलता है.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि उसने सत्ता में आने के लिए ‘मजहब’ का इस्तेमाल किया. उन्होंने विपक्षी पार्टी को कर्नाटक की सत्ता में रहने के दौरान धार्मिक आधार पर चार प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने के लिए भी आड़े हाथ लिया. रक्षामंत्री ने कहा कि यह केवल मुस्लिमों के तुष्टिकरण के लिए किया गया था.

बेलगावी जिले के कागवाड़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘ भारत के इतिहास में अगर कोई पार्टी है जिसने सत्ता में आने के लिए ‘धर्म’ या कहें कि ‘मजहब’ का सहारा लिया है तो वह कांग्रेस है.’’

ये भी पढ़ें: “कहते थे कि हम गाड़ी नहीं लेंगे… घर नहीं लेंगे, आज घर में लाखों के परदे और करोड़ों की विदेशी मार्बल”, केजरीवाल के घर में 45 करोड़ के रेनोवेशन पर BJP हमलावर

गौरतलब है कि 224 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए कुल 2,613 प्रत्याशी मैदान में हैं. राज्य में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

8 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

12 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

27 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

28 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

41 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

47 minutes ago