Bihar News: कहीं टायर जलाए गए तो कहीं हुई नारेबाजी, प्रदेश में बंद का कितना असर?
Bihar News: प्रदेश की राजधानी पटना समेत कई जिलों में आज सुबह से माहौल गर्म है. बिहार बंद का असर साफ देखा जा रहा है.
बिहार बंद सुपर फ्लॉप, विपक्ष की हैसियत नहीं राज्य को बंद करने की: रोहित कुमार सिंह
युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने बिहार बंद को सुपर फ्लॉप बताते हुए कहा कि राज्य को बंद करने की हैसियत किसी की नहीं है. उन्होंने विपक्ष पर जंगलराज की वापसी का आरोप लगाया और कहा कि जनता करारा जवाब देगी.
बिहार में चक्का जाम: राहुल ने तेजस्वी के साथ मिलकर निकाला मार्च, बिहार में कई जगहों पर रोकी गई ट्रेनें, टायर जलाकर रोकी सड़क
इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कांग्रेस के नेता और केंद्र में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी पटना पहुंच गए हैं. राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के साथ मिलकर इनकम टैक्स गोलंबर से निर्वाचन कार्यालय तक मार्च निकाल रहे हैं.
महागठबंधन के ‘बिहार बंद’ का दिखा जबरदस्त असर, जहानाबाद में रोकी गई ट्रेनें, पटना में सड़कों पर पसरा सन्नाटा
जहानाबाद में राजद की छात्र इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया है. जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे और ट्रेन को रोक दिया. राजद समर्थकों ने जहानाबाद में रेलवे ट्रैक के अलावा नेशनल हाईवे- 83 को भी जाम कर दिया.
वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर आज विपक्ष का बिहार बंद, पटना में दिखेगी राहुल-तेजस्वी की जुगलबंदी
राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के साथ मिलकर इस बंद में शामिल होंगे. राहुल और तेजस्वी सुबह 9:30 बजे से इनकम टैक्स गोलंबर से अपनी पैदल यात्रा शुरू करेंगे, जो वीरचंद पटेल पथ से होते हुए चुनाव आयोग कार्यालय तक होगी.
BPSC पुनर्परीक्षा की मांग को लेकर रविवार को बिहार बंद, छात्रों और दुकानदारों का समर्थन : पप्पू यादव
पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों के समर्थन में 12 जनवरी को बिहार बंद का आह्वान किया है.





