देश

BPSC पुनर्परीक्षा की मांग को लेकर रविवार को बिहार बंद, छात्रों और दुकानदारों का समर्थन : पप्पू यादव

पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों के समर्थन में 12 जनवरी को बिहार बंद का आह्वान किया है.

पटना में शनिवार को एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, “बीपीएससी परीक्षा अब मुद्दा नहीं है. मुद्दा है देश की परीक्षाओं का पेपर लीक होना. आज बीपीएससी, कल सिपाही भर्ती, परसों क्लर्क परीक्षा, तरसों मेडिकल परीक्षा का पेपर लीक होना. हाल-फिलहाल में ही मेडिकल परीक्षा से संबंधित कागजात और जले एडमिट कार्ड जदयू विधायक के भतीजे के कमरे से मिले हैं. जो भी पेपर लीक हो रहा है, चाहे वो संजीव मुखिया हो या कोई परीक्षा माफिया हो, माफियाओं का रिश्ता किसी न किसी बड़े नेताओं या उनके रिश्तेदारों से रहा है.”

छात्रों का भविष्य को बर्बाद करने की साजिश

उन्होंने कहा कि भविष्य की सभी परीक्षाओं में बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है. बिना सरकार और पदाधिकारियों के मिलीभगत से पेपर लीक नहीं हो सकता है. इसलिए हम लोग, चंद्रशेखर रावण की पार्टी, ओवैसी की पार्टी और सांसद हनुमान बेनीवाल ने समर्थन का निर्णय लिया है. 31 मार्च से जो सदन चलेगा, उसमें हम लोग नहीं चलने देंगे. हम लोग चाहेंगे कि सदन में इसकी व्यापक चर्चा हो.

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि देश में पेपर लीक कब बंद होगा. आर्थिक रूप से कमजोर लोग खेत बेचकर बच्चों को पढ़ाते हैं, क्या उनका सपना पूरा नहीं होगा.

पप्पू यादव ने कहा कि “बीपीएससी के चार लाख अभ्यर्थियों के आंदोलन को कुछ राजनीतिक दलों और कोचिंग माफियाओं और कुछ एजेंट टाइप के लोगों द्वारा कमजोर किया गया. मेरा बच्चों के भविष्य से राजनीति का कोई इरादा नहीं है. 12 जनवरी को बिहार बंद बुलाया गया है, जिसका बीपीएससी छात्रों ने समर्थन किया है.”

उन्होंने सभी विपक्ष के विधायक दल के नेताओं से आग्रह किया कि इस लड़ाई को बिना राजनीतिक दल के बैनर के साथ लड़ा जाए. यह लड़ाई बीपीएससी तक सीमित नहीं है, यह अब पूरे पेपर लीक के सिस्टम पर है.

रद्द की जाए बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा

पप्पू यादव ने कहा कि हमारी मांग है कि बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द किया जाए और दोबारा आयोजित किया जाए. इसके अलावा अलग से कोर्ट में केस फाइल किया है कि छात्रों के ऊपर जो केस हुआ है, उसे हटाया जाए. कल बिहार बंद में समर्थन सभी दुकानदारों ने भी किया है.

पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर का नाम लिए बगैर आरोप लगाया कि बिहार में कोचिंग माफिया दलाल आंदोलन के नए सूत्रधार ने इसे खत्म करने की साजिश रची है. कल (रविवार) पूरा बिहार हरा नीला झंडा और युवा शक्ति के बैनर तले बंद होगा. उन्होंने बंद में कांग्रेस और लेफ्ट से सहयोग की अपील की है. इस प्रेस वार्ता में आजाद समाज पार्टी के नेता भी उपस्थित रहे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

1 hour ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

2 hours ago