Categories: देश

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार के कयासों को किया खारिज

Nitish Cabinet Expansion  Update: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के विस्तार के कयासों पर विराम लगा दिया. उन्होंने दो टूक कहा कि मंत्रिमंडल में किसी भी प्रकार का विस्तार नहीं होगा. लिहाजा इस संबंध में जितनी भी खबरें सियासी गलियारों में चर्चा में हैं, उस पर ध्यान न दिया जाए.

‘सदस्यता अभियान’ को लेकर जा रहे दिल्ली: दिलीप जायसवाल

उन्होंने अपने दिल्ली दौरे पर कहा, “हम मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर नहीं, बल्कि ‘सदस्यता अभियान’ के संबंध में विस्तार से चर्चा करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं, ताकि आगे की रूपरेखा तैयार कर उसे जमीन पर उतार सकें. मैं सभी लोगों से यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि वो मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध से जुड़ी जितनी भी चर्चाएं चल रही हैं, उस पर ध्यान न दें, तो बेहतर रहेगा.”

हर मुलाकात को राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं

इस बीच, जब उनसे जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से हुई मुलाकात के संबंध में सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया, “इस मुलाकात को कोई भी व्यक्ति मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर न देखें. इस मुलाकात का इससे कोई सरोकार नहीं है. हम आपस में मिलते रहते हैं. हर मुलाकात को राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं है.”

आगामी दिनों में संगठन को मजबूत बनाया जाए

उन्होंने कहा, “अगर किसी को लगता है कि यह मुलाकात मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी है, तो यह गलत है. हमारी मुलाकात का अहम विषय यह था कि आगामी दिनों में संगठन को कैसे और मजबूत बनाया जाए? इसे कैसे जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाए? इसका विस्तार कैसे किया जाए? इस संबंध में हमने चर्चा की थी. यह मुलाकात काफी सार्थक रही, जिसके परिणाम भी आने वाले दिनों में हमें देखने को मिलेंगे.”

बता दें कि बीते दिनों दिलीप जायसवाल ने कहा था कि नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार कभी-भी हो सकता है. पूरी रूपरेखा तैयारी कर ली गई है. अब बस इसे जमीन पर उतारने की कवायद शुरू करनी है. हम लगातार इस दिशा में प्रयासरत हैं. लेकिन, अब उन्होंने खुद ही सामने आकर इन कयासों पर विराम लगा दिया है.

आईएएनएस

Recent Posts

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

1 minute ago

नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचर्स के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल; महंगी बाइक समेत 2.19 लाख रुपये बरामद

Police Encounter Chain Snatchers: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और…

11 minutes ago

Delhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, दिल्ली पुलिस ने किया कड़ा विरोध

Supreme Court: दिल्ली दंगे की बड़ी साजिश के आरोपी अतहर खान की जमानत याचिका पर…

21 minutes ago

100 साल की उम्र में भी कोर्ट में डटे हैं पी. बी. मेनन, वकालत के जुनून ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

केरल के पलक्कड़ में रहने वाले पी. बी. मेनन (पूर्ण नाम: पी. बालासुब्रमण्यन मेनन) का…

27 minutes ago

Mahesh Joshi Bail: जल जीवन मिशन घोटाले के आरोपी महेश जोशी को SC से सशर्त जमानत, HC का फैसला पलटा

Mahesh Joshi bail Supreme Court: पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

29 minutes ago

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

44 minutes ago