देश

भारत में जाति के आधार पर आरक्षण कब तक रहेगा? अमेरिका में यह पूछे जाने पर राहुल गांधी ने दिया जवाब

Rahul Gandhi In US: कांग्रेस के सिपहसालार राहुल गांधी 3 दिन के अमेरिका दौरे पर हैं. वहां उन्‍होंने कई ऐसी बातें कही हैं, कि भारत में उनके बयानों पर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. राहुल के पीएम मोदी, लोकसभा चुनाव में पारदर्शिता और चीन की तारीफ वाले बयान पर हंगामा मच गया है.

अमेरिका में राहुल ने मंगलवार को कहा है कि भारत में लोकसभा चुनाव के बाद कुछ बदल गया है. अब हमें डर नहीं लगता. डर निकल गया है. वहां भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने इतना डर ​​फैलाया, छोटे व्यवसायियों पर एजेंसियों का दबाव बनाया, चुनाव परिणाम के बाद सब कुछ सेकंड में गायब हो गया. उन्‍होंने कहा, “अब संसद में, मैं प्रधानमंत्री मोदी को सामने देखता हूं. यहां मैं बता सकता हूं मोदी का विचार, 56 इंच का सीना, भगवान से सीधा संबंध, ये सब अब खत्म हो गया है, ये सब अब इतिहास बन गया है.’

आरक्षण खत्म का अभी सही समय नहीं, समानता नहीं: कांग्रेस नेता

अमेरिका में राहुल गांधी से जब यह पूछा गया कि भारत में जाति के आधार पर आरक्षण कब तक जारी रहेगा? तो उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी कांग्रेस आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचेगी, जब देश में निष्पक्षता होगी. फिलहाल देश में ऐसी स्थितियां नहीं हैं.” राहुल गांधी ने ये बयान जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी के छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए दिया.

राहुल गांधी ने आरक्षण को लेकर कहा- “जब भारत में आप वित्तीय आंकड़ें देखेंगे, तो पाएंगे कि वहां आदिवासियों को 100 रुपये में से 10 पैसे मिलते हैं, दलितों को 100 रुपये में से 5 रुपए मिलते हैं और ओबीसी को भी लगभग इतनी ही धनराशि मिलती है. लेकिन वास्तविकता यह है कि उन्हें भागीदारी नहीं मिल रही है. समस्या यह है कि देश के 90% लोगों को समान अवसर नहीं मिल रहे हैं.”

दलित, OBC, आदिवासी को उनका हक नहीं मिल रहा: राहुल गांधी

राहुल गांधी बोले- “भारत में अभी जातिगत जणगणना होनी चाहिए. देश के दलित, OBC, आदिवासी को उनका हक नहीं मिल रहा है. देश के 90% आबादी वाले OBC, दलित और आदिवासी इस खेल में ही नहीं हैं. जातिगत जनगणना यह जानने का आसान तरीका है कि निचली जातियां, पिछड़ी जातियां और दलित किस स्थिति में हैं. टॉप 200 बिजेनस की लिस्ट देखिए. 90% लोगों का कहीं भी हिस्सा नहीं है. देश के सर्वोच्च न्यायालय में देखिए, उनकी कोई भागीदारी नहीं है. लोगों का कहीं भी हिस्सा नहीं है. मीडिया में देखिए, वहां निचली जातियां, OBC, दलित हैं ही नहीं.”

यह भी पढ़िए: अमेरिका में राहुल गांधी का चौंकाने वाला बयान, बोले- ‘मुझे मोदी जी पसंद हैं, उनसे नफरत नहीं…’

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

1 minute ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

15 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

16 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

19 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

23 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

37 minutes ago