देश

बिहार बोर्ड के नतीजे हुए जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, तीनों स्ट्रीम में रहीं टॉपर, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Bihar Board BSEB 12th Result 2023: बिहार बोर्ड ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. 12वीं के रिजल्ट बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की मौजूदगी में जारी किए गए. स्टूडेंट्स आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. हालांकि रिजल्ट के जारी होते ही भारी लोड के चलते वेबसाइट का सर्वर डाउन रहा. बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में इस साल करीब 13.18 लाख छात्र शामिल हुए थे. बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी को शुरू हुई थी. वहीं 11 फरवरी 2023 को इसका आखिरी पेपर था. मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 13.18 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था. बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा के लिए राज्य में 1464 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.

लड़कियों ने मारी बाजी

बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा में शामिल 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स में करीब 6,36,432 लड़कियां और 6,81,795 लड़के शामिल हुए थे. बिहार बोर्ड द्वारा जारी 12वीं के नतीजों में लड़क ने बाजी मारी है. बिहार बोर्ड द्वारा जरी रिजल्ट में 83.07% छात्र पास हुए हैं.अगर संख्या में देखा जाए तो इस बार कुल 10 लाख 91 हजार 948 छात्र पास हुए हैं. कला से जहां 82.74 प्रतिशथ तो वाणिज्य से 93.95 प्रतिशत के अलावा साइंस से 83.93 फीसदी छात्रों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है.

वहीं लड़कियों ने इस बार भी लड़कों को पीछे छोड़ दिया है. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए टॉप स्थान हासिर किया है.

इसे भी पढ़ें: UP News: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी का फर्जी अकाउंट बनाने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, सपा नेत्री ने किया चौंकाने वाला खुलासा

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद वेबसाइट का होमपेज ओपन होगा. होम पेज पर 12th के पर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें. अब इसमें एडमिट कार्ड में दर्ज रोल नंबर को अंकित करना होगा. रोल नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें. अब आपका रिजल्ट एक नए पेज पर शो करेगा. रिजल्ट देखने के बाद आप इसे चाहें तो डाउनलोड भी कर सकते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

7 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

16 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं…

22 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

25 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

1 hour ago