देश

बिहार में कांग्रेस की चुनावी तैयारी: संगठन मजबूत करने और सीटों पर फोकस की रणनीति

बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीतियों को धार देने में जुट गए हैं. कांग्रेस, जो हाल के चुनावों में कई हार का सामना कर चुकी है, अब खुद को संगठनात्मक रूप से मज़बूत करने की कोशिश कर रही है. इस दिशा में पार्टी ने बिहार के लिए नया प्रभारी नियुक्त किया है और चुनावी संभावनाओं को परखने के लिए एक आंतरिक सर्वे भी शुरू कर दिया है.

युवा चेहरे को मिली ज़िम्मेदारी: कृष्णा अल्लावरु बने बिहार प्रभारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बिहार के लिए नए प्रभारी के रूप में कृष्णा अल्लावरु को जिम्मेदारी सौंपी है. वे एक युवा नेता हैं और हाल ही में बिहार के कई जिलों का दौरा कर रहे हैं ताकि जमीनी हकीकत को समझा जा सके. उनके दौरे के पीछे मुख्य मकसद पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरना और आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करना है.

कृष्णा अल्लावरु का बिहार दौरा इस प्रकार रहा:

25 फरवरी: पटना से बेगूसराय रवाना, बेगूसराय, खगड़िया और समस्तीपुर के नेताओं के साथ बैठक.

26 फरवरी: भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर के नेताओं के साथ बैठक.

27 फरवरी: मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा और सीतामढ़ी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक.

इस दौरान पटना में हुई एक बैठक में अल्लावरु ने नेताओं को साफ संदेश दिया कि वे केवल टिकट पाने के लिए पटना और दिल्ली के चक्कर न लगाएं, बल्कि अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर संगठन को मज़बूत करें.

आंतरिक सर्वेक्षण: सुनील कानुगोलू को मिली ज़िम्मेदारी

कांग्रेस ने चुनावी संभावनाओं को परखने और सही रणनीति तैयार करने के लिए चुनावी रणनीतिकार सुनील कानुगोलू की टीम को सर्वेक्षण का कार्य सौंपा है. बताया जा रहा है कि उन्होंने 10 सदस्यीय टीम को बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में भेजा है, जो जमीनी स्तर पर कांग्रेस की स्थिति का आकलन कर रही है.

सर्वे के मुख्य बिंदु:

  • कांग्रेस की मज़बूत सीटों की पहचान – उन विधानसभा क्षेत्रों को चिन्हित करना जहां कांग्रेस की स्थिति मजबूत है.
  • मौजूदा विधायकों का रिपोर्ट कार्ड – पार्टी के वर्तमान विधायकों का प्रदर्शन कैसा रहा है, इस पर फीडबैक लेना.
  • राजद (RJD) के साथ गठबंधन की संभावनाएं – किन सीटों पर गठबंधन की बातचीत शुरू करनी चाहिए.
  • दूसरे नंबर वाली सीटों पर दावेदारी – जहां कांग्रेस पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रही थी, वहां पार्टी को और मज़बूत करने की योजना.

बिहार की राजनीति में कांग्रेस लंबे समय से संघर्ष कर रही है. महागठबंधन के हिस्से के रूप में वह चुनाव लड़ती आई है, लेकिन पिछले कुछ चुनावों में उसका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा. ऐसे में पार्टी नए प्रभारी के नेतृत्व में संगठन को मज़बूत करने और सही सीटों पर फोकस करने की रणनीति अपना रही है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही बिहार के नए प्रभारी पूरे बिहार का दौरा कर सकते हैं दरअसल इसके पीछे उनकी मंशा है कि जो संगठन कमजोर और सुस्त हो चुका है उसमें फिर से ऊर्जा भरी और स्थानीय नेताओं से कम्युनिकेशन बढ़ाया जा सके.

अगर कांग्रेस अपने संगठन को मज़बूत कर पाती है और सही सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना पाती है, तो वह आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है. हालांकि, यह भी देखना होगा कि राजद के साथ सीटों के तालमेल पर कांग्रेस क्या रणनीति अपनाती है और जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता कितनी बढ़ती है.

कृष्णा अल्लावरु का बिहार दौरा, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए गए स्पष्ट निर्देश, और सुनील कानुगोलू की टीम द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण गंभीरता को दिखा रही है लेकिन क्या इन प्रयासों से पार्टी को बिहार में अपनी खोई हुई जमीन वापस मिलेगी? यह तो आने वाला समय ही बताएगा.

-भारत एक्सप्रेस

प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

1 hour ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

6 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

8 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

8 hours ago