खेल

Champions Trophy 2025: इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान की उम्मीदें खत्म

ICC Champions Trophy 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमों का फैसला हो गया है. न्यूजीलैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बाद अब साउथ अफ्रीका ने भी अंतिम-4 में अपनी जगह बना ली है. साउथ अफ्रीका की इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान की उम्मीदें भी खत्म हो गईं. अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड की बड़ी जीत की जरूरत थी, लेकिन इंग्लिश टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 179 रन पर ही सिमट गई. जवाब में साउथ अफ्रीका ने 29.1 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

हालांकि, सेमीफाइनल में कौन सी टीम किससे भिड़ेगी, इसका फैसला 2 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले के बाद होगा. ग्रुप-ए से भारत और न्यूजीलैंड, जबकि ग्रुप-बी से साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है. अगर भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मैच जीतता है तो वो ग्रुप-ए से टॉप करेगा और सेमीफाइनल में उसका मुकाबला ग्रुप-बी की दूसरे नंबर की टीम यानी ऑस्ट्रेलिया से होगा.

अफगानिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर

अफगानिस्तान तभी सेमीफाइनल में पहुंच सकता था, जब इंग्लैंड की टीम साउथ अफ्रीका को कम से कम 207 रन से हराती. ऐसा होने पर साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट गिर जाता और अफगानिस्तान को मौका मिल सकता था. लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज कराची के मैदान पर फ्लॉप रहे और उनकी टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी.

ग्रुप-ए में भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमें शामिल थीं. न्यूजीलैंड दो मैचों में दो जीत के साथ पहले स्थान पर है और उसका नेट रन रेट +0.863 है. भारतीय टीम भी दो जीत के साथ 4 अंकों पर है, लेकिन उसका नेट रन रेट +0.647 है. अब 2 मार्च को होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के बाद तय होगा कि कौन सी टीम ग्रुप में टॉप पर रहेगी. वहीं, बांग्लादेश तीसरे और पाकिस्तान चौथे स्थान पर रहा. दोनों के 1-1 अंक थे, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण बांग्लादेश आगे रहा.

ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका टॉप पर

साउथ अफ्रीका को ग्रुप-बी में अफगानिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ रखा गया था. उसने तीन मैचों में 5 अंक हासिल किए और ग्रुप में टॉप पर रहा. साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान और इंग्लैंड को हराया, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका मुकाबला बेनतीजा रहा.

दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम रही, जिसने 3 मैचों में 4 अंक हासिल किए. अफगानिस्तान तीसरे स्थान पर रहा, जिसे 3 अंक मिले. इंग्लैंड के लिए टूर्नामेंट बेहद खराब रहा और वह तीनों मैच हारकर आखिरी स्थान पर रहा.


ये भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: लुंगी एनगिडी ने हवा में लगाई छलांग, लिया ऐसा कैच जिसे देख सब रह गए दंग


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

42 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 hours ago