सीमांचल में अमित शाह
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 में पहला चरण पूरा होने के बाद अब नेता दूसरे चरण की तैयारी में लग गए हैं. प्रचार के आखिरी दौर में पूरा दम लगाया जा रहा है. नेता वादों के साथ कई तरह के दावे कर रहे हैं. इसीक्रम मे बनमनखी में जनसमूह को संबोधित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे और उन्होंने NDA की सरका को लेकर बड़ा दावा कर दिया. इसी के साथ उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला.
बिहार के बनमनखी में जनसमूह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आधे बिहार ने वोट डाल दिए हैं. पहले चरण के चुनाव में लालू यादव और राहुल गांधी की पार्टी का सूपड़ा साफ हो चुका है. प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बहुत आगे बढ़कर एक विकसित राज्य बनने जा रहा है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि एनडीए पांच पांडवों की तरह है. उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में 160 से ज्यादा सीटों के साथ एनडीए की सरकार बनने वाली है. राजद के कार्यकाल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लालू-रबड़ी के राज में यहां दिनदहाड़े एमएलए की हत्या होती थी. लूट, हत्या, फिरौती और अपहरण की इंडस्ट्रीज चलती थी. लेकिन अब नीतीश कुमार जी ने जंगलराज को समाप्त कर दिया है.
अमित शाह ने कहा कि बिहार के मतदाताओं से कहा कि ‘जंगलराज’ भेष बदलकर, कपड़े बदलकर और चेहरा बदलकर फिर से आने की कोशिश कर रहा है. इसलिए आपका एक-एक बटन ‘जंगलराज’ को फिर आने से रोकने का काम करेगा. गृहमंत्री अमित शाह ने घुसपैठियों का मुद्दा उठाया और कहा कि मैं सीमांचल की भूमि से कहकर जाता हूं कि हम बिहार से एक-एक घुसपैठिए को निकालने का काम करेंगे.
रैली के दौरान, अमित शाह ने शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट दिए जाने पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, “लालू यादव की पार्टी ने सीवान में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को टिकट दिया है और टिकट देते समय लालू यादव के बेटे ने नारा लगाया कि शहाबुद्दीन अमर रहे.” तेजस्वी यादव का नाम लेते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “सुन लो तेजस्वी बाबू, इस बिहार की भूमि पर, सिवान की भूमि पर कोई ओसामा और शहाबुद्दीन की जगह नहीं बची है.”
ये भी पढ़ें: ‘मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा’, दूसरे चरण से पहले ऐसा क्यों बोले खेसारी लाल यादव?
आगे उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और लालू का बेटा ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा लेकर निकले थे. वे चाहते हैं कि सीमांचल घुसपैठियों का गढ़ बने. ये घुसपैठिए हमारे युवाओं की नौकरी छीन लेते हैं, गरीबों के राशन में हिस्सेदारी लेते हैं और देश को भी असुरक्षित करते हैं. मैं सीमांचल के बनमनखी में कहकर जाता हूं कि हम न सिर्फ घुसपैठियों को निकालेंगे, बल्कि उन्होंने जो अतिक्रमण किया है उसको भी पूरा जमींदोज करके सीमांचल की भूमि से मुक्त कराएंगे.
PIYUSH GOYAL AT PHDCCI 121ST ANNUAL SESSION: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने…
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…