Urdu Conclave 2026

‘मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा’, दूसरे चरण से पहले ऐसा क्यों बोले खेसारी लाल यादव?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के बाद अब दूसरे चरण की तैयारी चल रही है. इस बीच RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने कहा कि ‘मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा’. जानिए आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा?

Bihar Election 2025 Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav Attack on Pawan Singh Nirahua Challenging Them And Said I Will Quit Politics

Bihar Election 2025: बिहार में पहले चरण का मतदान हो चुका है. इसमें जनता ने बढ़कर हिस्सा लिया. अब अगले यानी 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण की तैयारी चल रही है. इस बीच बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी स्टार और अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. खेसारी लाल यादव ने एक साथ भाजपा के चार स्टार प्रचारक मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ और पवन सिंह पर निशाना साधा है और उन्हें खुला चैलेंज भी दिया है.

पवन सिंह और निरहुआ के ठगे जाने वाले बयान और बाकी आरोपों का जवाब देते हुए खेसारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं गरीब परिवार का बेटा हूं, मेरी औकात नहीं थी कि ग्रेजुएशन कर सकूं, लेकिन वे लोग अमीर हैं, पीएचडी भी कर सकते हैं. इन एनडीए के सारे नेताओं को चार दिन के अंदर पागल घोषित कर दूंगा. इनकी भाषा देखिए, कैसे बोल रहे हैं, लेकिन मैं एक संस्कारी परिवार से आता हूं और इनकी तरह बराबरी नहीं कर सकता.

खेसारी लाल का निरहुआ पर हमला

निरहुआ के ‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे खेसारी ने ठगा नहीं’ के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि ये तो निरहुआ ही बता सकते हैं कि मैंने उन्हें कितना ठगा है. उन्होंने और उनकी पार्टी ने तो पूरे बिहार को ठगा है. मैं रोजी-रोटी की बात कर रहा हूं, वो धर्म की बात कर रहे हैं. राम विरोधी होने के बयान पर उन्होंने कहा कि मैं कभी राम विरोधी नहीं हूं, मैंने राम पर गाना गाया, फिल्म बनाई, लेकिन जय राम जी की बोलने से नौकरी नहीं मिलेगी, शिक्षा नहीं मिलेगी, ये लोग सिर्फ धर्म के नाम पर वोट करते हैं और असल मुद्दे से भटकाते हैं.

ये भी पढ़ें: गाजीपुर की मिट्टी में फिर जागी साहित्य की लौ, CMD उपेंद्र राय ने किया लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का भव्य आगाज

‘आजीवन चुनाव नहीं लडूंगा’

पवन सिंह, रवि किशन, और मनोज तिवारी को चैलेंज करते हुए खेसारी ने कहा कि मेरे स्टार प्रचारक भाई मीडिया के सामने ये बोल दें कि कल यहां फैक्ट्री का शिलान्यास होगा, तो मैं आजीवन चुनाव (Bihar Election 2025) नहीं लडूंगा और कभी सर्टिफिकेट भी नहीं लूंगा. मेरे सर्टिफिकेट लेने से बेरोजगारी कम होगी? बाकी मैं यदुमुल्ला हूं, अगर मेरे शिक्षा पर और बेरोजगारी पर बात करने से यदुमुल्ला हो जाता हूं, तो मैं हूं. मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं और मुसलमान भी इसी देश का हिस्सा हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read