Bihar Election 2025 Result: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों के रुझान सुबह से ही आने शुरू हो गए हैं. हालांकि अभी कई राउंड की गिनती बाकी है पर शुरूआती राउंड में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए काफी आगे चल रही है. महागठबंधन बहुमत के आंकड़ों से इस समय काफी पीछे दिख रही है. अब तक के आंकड़ों के मुताबिक NDA 175 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं महागठबंधन 66 सीटों पर आगे चल रही है.
इन सब के बीच बिहार की कई हॉट सीटों के अलावा महागठबंधन और एनडीए के कई दिग्गज चेहरों की सीटों के रूझान भी आने शुरू हो गए हैं. इसमें लेफ्ट के कद्दावर नेता महबूब आलम की सीट से लेकर दिग्गज कांग्रेस नेता और बिहार में मुस्लिम चेहरों में एक बड़ा चेहरा शकील अहमद भी शामिल हैं. सीमांचल के सभी 37 सीटों के रूझान सामने आ गए हैं.
कौन कहां से आगे-पीछे चल रहा है ?
धमदाहा – पहले राउंड तक जदयू की लेशी सिंह राजद के संतोष कुमार कुशवाहा से आगे चल रही हैं. संतोष कुशवाहा हाल ही में जदयू से राजद में गए थे.
गौरा बौराम – भाजपा के सुजित कुमार राजद के अफज़ल अली खान से आगे चल रहे हैं. हालांकि राजद ने अफजल अली खान को पार्टी से निकाल दिया है. बता दें कि गौरा बौराम सबसे चर्चित हॉट सीट में से एक है. यहां राजद और वीआईपी दोनों ने प्रत्याशी उतारे थे. नाटकीय ढंग से वीआईपी ने अंत में अफज़ल अली खान को समर्थन दे दिया.
जोकिहाट – दुसरे राउंड में जदयू के मंजर आलम आगे चल रहे हैं. वहीं AIMIM के मोहम्मद मुर्शिद आलम 1079 वोटों के मार्जिन से पीछे हैं.
कदवा – जदयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी दुसरे राउंड तक आगे हैं. कांग्रेस के शकील अहमद खान 9 हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं.
कांटी – जदयू के अजीत कुमार राजद के पूर्व मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी से चौथे राउंड तक 6600 के वोटों से आगे चल रहे हैं.
कोचाधमन – राजद के मोजाहिद आलम AIMIM के मोहम्मद सरवर आलम से दो राउंड तक 3 हज़ार वोटों के मार्जिन से आगे चल रहे हैं.
ठाकुरगंज – जदयू के गोपाल कुमार अग्रवाल पहले राउंड तक AIMIM के गुलाम हसनैन से लगभग 1800 वोटों के मार्जिन से आगे चल रहे हैं.
बलरामपुर – AIMIM के मोहम्मद आदिल हसन 5 राउंड तक में LJP (R) की संगीता देवी से लगभग 2000 वोटों के आधिक मार्जिन से आगे चल रहे हैं.
नाथनगर – लोजपा (राम विलास) के मिथुन कुमार तीसरे राउंड तक राजद के शेख जियाउल हसन से 9 हज़ार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं.
भागलपुर – भाजपा के रोहित पांडेय वर्तमान कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा से 3 राउंड के बाद लगभग 4000 वोटों से ागे चल रहे हैं.
बता दें कि अभी 20 से ज्यादा राउंड की गिनती बाकी है. ये महज़ शुरूआती आंकड़ें हैं.
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav Result 2025 Live: आज तय होगा बिहार का भविष्य, NDA या महागठबंधन…किसकी होगी ताजपोशी?
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

